30.6 C
Ratlām

विकास की सौगात : ग्रामीण विधायक ने फिर किया भूमिपूजन, सड़क और नाली की अर्से से थी दरकार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले के ग्रामीण अंचलों में विधायक दिलीप मकवाना के द्वारा विकास कार्यों को गति दी जा रही है। विकास के इसी क्रम में ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरन में विधायक मकवाना द्वारा 6 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

इसमें ग्राम उमरन में 3.92 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड व 2.10 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली नाली का निर्माण कार्य शामिल है। विधायक मकवाना द्वारा भूमिपूजन किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। क्षेत्र में विकास की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक मकवाना का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ग्राम उमरन से भाजपा को प्रचंड वोट से जीत दिलाने के प्रति आश्वास्त किया। भूमि पूजन के दौरान सरपंच रेशमा बाई, दीतू मईड़ा, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, उपसरपंच ऋषिराज सिंह सोनगरा, महामंत्री गणेश मुनिया, गट्टू बना, गोपाल सिंह सोनगरा, कनकमल जैन, राजेंद्र सिंह सोनगरा, नंदराम कुमावत, गणपत कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!