30.6 C
Ratlām

एक और फोरलेन का निर्माण : मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक बनेगा 327 मीटर लंबा मार्ग, विधायक काश्यप ने किया भूमिपूजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
मध्यप्रदेश के रतलाम में सैलाना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक बनने वाले 2.77 करोड़ के सिटी फोरलेन का भूमिपूजन विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, पार्षद पप्पू पुरोहित आदि मौजूद थे।
मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक का यह सीसी फोरलेन करीब 327 मीटर लंबा रहेगा। सिटी फोरलेन के भूमिपूजन के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद द्वारा विधायक काश्यप और महापौर पटेल का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। यातायात का दबाव अधिक रहने के कारण लंबे समय से फोरलेन निर्माण की मांग चल रही थी। इसके निर्माण से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने से जाम की स्थिति निर्मित होती है। मार्ग पर एमसीएच अस्पताल और बाल चिकित्सालय होने से कई बार जाम में एंबूलेंस को आवाजाही में परेशानी होती थी, जो इस मार्ग के चौड़ा होने के बाद खत्म हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान राजपूत नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह गोयल, नरेंद्रसिंह सोलंकी, महिलपाल सिंह वाघेला सहित बड़ी संख्या में समाजजन, भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!