19.8 C
Ratlām

महा जनसंपर्क : जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान, विधायक मकवाना को दिया आशीर्वाद

– ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बाजनखेड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ विधायक ने किया भोजन
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान अंतर्गत ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ग्राम बाजनखेड़ा पहुंचे। विधायक मकवाना द्वारा जनसंघ के समय से जुड़े कार्यकर्ताओं का शॉल, श्रीफल के साथ भाजपा का दुपट्टा उड़ाकर सम्मान किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर विधायक ने क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

IMG 20230609 WA0035

सम्मान समारोह में जनसंघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किए जाने से उनके द्वारा खुशी जाहिर करते हुए विधायक मकवाना को आशीर्वाद भी दिया। विधानसभा क्षेत्र में विधायक मकवाना ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर परिचर्चा का कार्यक्रम अयोजित किया। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व कृषक आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, कार्यक्रम प्रभारी सत्यनारायण पाटीदार, लालबहादुर पाटीदार वरिष्ठ नेता बाबूलाल कर्णधार, पांचों मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!