– मन्नत कार्यक्रम में जा रहे थे पति-पत्नी, गंभीर घायल नातिन अस्पताल में भर्ती
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के पिपलौदा तहसील में गुरुवार शाम पिकअप वाहन की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। आमने सामने से भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नातिन गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे जावरा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों के मुताबिक राजस्थान के दलोट से बाइक सवार समरथ (60) पिता शालीग्राम पत्नी कैलाशी बाई (55) के साथ नातिन की मान उतारने के लिए जावरा के हुसैन टेकरी जा रहे थे। एक अन्य बाइक पर इनका दामाद व अन्य परिजन थे। पिपलौदा तहसील के गांव राकोदा के हनुमान मंदिर के समीप रोड पर जावरा की ओर से आ रही पिकअप वाहन ने पिपलौदा की तरफ से आ रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की पति-पत्नी दोनों दूर तक फेका गए। समरथ व कैलाशी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। नातीन भी दूर फेका गई। साथ चल रहे दामाद व अन्य ने अपने वाहन रोके। पिकअप वाहन चालक को भी पकड़ा। पिपलौदा पुलिस थाना के अनुसार मृतक के दामाद समरथ लोहार निवासी प्रतापगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई। समरथ ने बताया कि उसकी बेटी नैना की मन्नत उतारने जावरा के हुसेन टैकरी जा रहे थे। सास-ससुर और बच्ची एक बाइक पर सवार थे। वह दूसरी बाइक पर था। राकोदा के समीप सामने से आ रही पिकअप वाहन चालक ने टक्कर मार दी। समरथ की रिपोर्ट वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस धारा 281, 125(ए), 106 के तहत केस दर्ज किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


