रतलाम के पिपलौदा में हादसा : पिकअप की भिड़ंत से बाइक सवार दंपती की मौत

रतलाम के पिपलौदा में हादसा : पिकअप की भिड़ंत से बाइक सवार दंपती की मौत

Advertisements
Advertisements

– मन्नत कार्यक्रम में जा रहे थे पति-पत्नी, गंभीर घायल नातिन अस्पताल में भर्ती

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के पिपलौदा तहसील में गुरुवार शाम पिकअप वाहन की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। आमने सामने से भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नातिन गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे जावरा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

परिजनों के मुताबिक राजस्थान के दलोट से बाइक सवार समरथ (60) पिता शालीग्राम पत्नी कैलाशी बाई (55) के साथ नातिन की मान उतारने के लिए जावरा के हुसैन टेकरी जा रहे थे। एक अन्य बाइक पर इनका दामाद व अन्य परिजन थे। पिपलौदा तहसील के गांव राकोदा के हनुमान मंदिर के समीप रोड पर जावरा की ओर से आ रही पिकअप वाहन ने पिपलौदा की तरफ से आ रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की पति-पत्नी दोनों दूर तक फेका गए। समरथ व कैलाशी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। नातीन भी दूर फेका गई। साथ चल रहे दामाद व अन्य ने अपने वाहन रोके। पिकअप वाहन चालक को भी पकड़ा।  पिपलौदा पुलिस थाना के अनुसार मृतक के दामाद समरथ लोहार निवासी प्रतापगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई। समरथ ने बताया कि उसकी बेटी नैना की मन्नत उतारने जावरा के हुसेन टैकरी जा रहे थे। सास-ससुर और बच्ची एक बाइक पर सवार थे। वह दूसरी बाइक पर था। राकोदा के समीप सामने से आ रही पिकअप वाहन चालक ने टक्कर मार दी। समरथ की रिपोर्ट वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस धारा 281, 125(ए), 106 के तहत केस दर्ज किया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!