16.8 C
Ratlām

निगम की कैसे बढ़ेगी आय ? : आखिर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर डागा ने सरकार के किस महत्वपूर्ण निर्णय को सराहा, पढ़े विस्तृत खबर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
बेकार पड़ी अचल संपत्तियों से अब नगर निगम के आय में इजाफा होगा। उक्त महत्वपूर्ण निर्णय राज्य शासन द्वारा अचल संपत्ति अंतरण नियम-2016 में संशोधन कर लिया गया है। सरकार के उक्त फैसले पर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने इस आशय का बयान जारी कर सराहना व्यक्त की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर डागा ने बताया कि अचल संपत्ति अंतरण नियम में संशोधन से नगर निगम की संपत्तियां जो उजाड़ पड़ी है उनका उपयोग हो सकेगा। ऐसी संपत्तियों को किराए पर दिया जा सकेगा। इससे एक ओर जहां निगम की आमदनी बढ़ेगी वहीं आमजन को भी फायदा होगा। जो लोग संपत्तियों को पट्टे पर लेने में असमर्थ हैं या खरीद नहीं सकते हैं वह अब किराए पर ले सकेंगे। पूर्व महापौर डागा ने कहा कि प्रदेश के अलावा रतलाम में भी निगम की कई संपत्तियां ऐसी हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। इस प्रावधान के बाद उन संपत्तियों का भी उपयोग हो सकेगा। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर डागा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को पत्र लिख धन्यवाद भी दिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!