Accident on Ratlam Four-Lane : ट्रक में घुसी स्लीपर बस, 5 यात्री घायल

- अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, बारिश और फिसलन भी बनी वजह

Advertisements
Advertisements
Accident on Ratlam Four-Lane

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश के रतलाम-इंदौर फोरलेन (Ratlam-Indore Four-Lane) पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से इंदौर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके कांच टूटकर बिखर गए। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज (Ratlam Medical College) में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे रतलाम (Ratlam) से लगभग 27 किलोमीटर दूर बिलपांक थाना क्षेत्र के अंतर्गत रत्तागिरी फंटा के पास हुई। जानकारी के अनुसार गजराज ट्रेवल्स की स्लीपर बस जोधपुर से रतलाम होते हुए इंदौर की ओर जा रही थी। रत्तागिरी फंटे के टर्न के पास अचानक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही बस सीधे ट्रक में जा घुसी। बस की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उस समय बस तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे के समय हल्की बारिश भी हो रही थी, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों के अलावा सातरुंडा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फोरलेन एंबुलेंस की मदद से घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे हटाया गया, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। इसी दौरान पीछे चल रही बस ट्रक से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में ये लोग हुए घायल

20260408 104259

हादसे में शेरू पिता सोलाराम, अंबाराम पिता धुलाराम, राजू पिता उगमा, विशाल पिता हेमराज और कृष्णा पिता जयराम घायल हुए हैं। सभी यात्री राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के समय सुबह का समय होने के कारण बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे।

सड़क पर बिछी गिट्टी भी बनी समस्या

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार फोरलेन पर कुछ दिन पहले ही मरम्मत का काम हुआ था। सड़क पर डामर की नई परत बिछाकर उस पर बारीक गिट्टी डाली गई है। इससे सड़क काफी फिसलन भरी हो गई है और यहां अक्सर वाहन फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

20260408 104110

बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान के मुताबिक, ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने के कारण चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं और सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!