


सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के सैलाना में जूते-चप्पल की दुकान पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद नगर में बदमाशों के खिलाफ आक्रोश पनप गया। गुरुवार को व्यापारी महासंघ के आह्वान पर सुबह से ही बाजार बंद रहे। घटना के विरोध में व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
इधर, पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यापारी के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस ने मामूली धाराएं लगाई हैं। व्यापारियों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही, घटना में मारपीट करने वाले अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। व्यापारियों का कहना है कि गंभीर घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि नगर में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
SDOP मीणा ने बताई यह जानकारी
प्रशिक्षु आईपीएस एसडीओपी लेखराज मीणा ने वंदेमातरम् NEWS को बताया की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया शेष आरोपियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। बदमाशो के खिलाफ बलवा सहित मारपीट की विभिन्न धाराएं लगाई गई है।आरोपियों के कब्जे से दो स्पोर्ट्स बाइक भी जब्त की है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


