रतलाम में सर्व हिंदू समाज नाराज : पुलिस की क्रूरता पर सख्त आक्रोश, मौन जुलूस निकाल एसपी से लेकर टीआई पर एफआईआर की मांग

रतलाम में सर्व हिंदू समाज नाराज : पुलिस की क्रूरता पर सख्त आक्रोश, मौन जुलूस निकाल एसपी से लेकर टीआई पर एफआईआर की मांग

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  गणेश प्रतिमा के जुलूस पर पथराव की घटना के बाद जिला और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से सर्व हिंदू समाज में आक्रोश पनप गया है। भाजपा की ओर से ज्ञापन के बाद देर रात रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को हटाने का आदेश जारी हुआ। बुधवार को पुलिस की क्रूरता से नाराज सर्व हिंदू समाज ने मौन रैली निकालकर लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर सहित 19 वर्षीय युवक की मौत पर परिजन को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।  

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सर्व हिंदू समाज के बैनर तले जन आक्रोश रैली रतलाम में कालिका माता मन्दिर परिसर से शुरू हुई। रैली में शामिल लोगो ने अपने हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई थी। जिनपर पुलिस क्रूरता के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। कई लोगों ने पुलिस मारपीट में मृत युवक प्रकाश मईडा को मुजावजा देने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करने की मांग की। रैली जब कलेक्टोरेट पहुंची तो यहां हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों से पूरा परिसर भर गया था। इस दौरान अधिकारियों को ज्ञापन लेने के लिए भी काफी मशक्कत करना पडी। मौन आक्रोश रैली में पूरे घटनाक्रम का जिक्र भी यहां पर किया गया और पुलिस की पूरी कार्यवाही को गलत बताया गया। ज्ञापन में बताया गया की पुलिस ने हिंदू समाज के युवक प्रकाश मईडाको इतना मारा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दबाव बनाते हुए युवक का पीएम भी नहीं करने दिया और उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। इसलिए पूरे मामले में संलिप्त स्थानांतरित एसपी लोढ़ा, एडिशनल एसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव बारंगे एक्स टीआई दिनेश भोजक सहित उन तमाम पुलिसकर्मियों पर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज होना चाइए, जिन्होंने युवक को बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या की और पत्थर फेंकने वाले आरोपियों को बचाने की कोशिश की। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मौन आक्रोश रैली में ये थे शामिल

पुलिस की बर्बरता के खिलाफ रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरएसएस के वीरेन्द्र वाफगांवकर, समाजसेवी गोविन्द काकानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा नेता अशोक जैन लाला, मनोहर पोरवाल, पार्षद भगत भदौरिया, परमानन्द योगी, अशोक चौटाला, प्रवीण सोनी, सुनील सारस्वत, मृतक प्रकाश का पूरा परिवार सहित कई संगठनों से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!