

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) शहर के व्यावसायिक क्षेत्र के माणक चौक थाना अंतर्गत पुलिस ने बीती अवैध रूप से संचालित हो रहे जुए के एक बड़े अड्डे पर दबिश देकर 14 जुआरियों को रंगे हाथों धरदबोचा। यह जुए का अड्डा तरुण (43) पिता हीरालाल कोटवानी निवासी 21 बागड़ो का वास अपने घर में अरसे से संचालित कर रहा था। पुलिस ने दबिश के दौरान मौके से 14 जुआरियों के अलावा बड़ी मात्रा में ताश पत्ते और 2 लाख रुपये से अधिक की नगदी और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का प्रमुख चौराहों से जुलूस निकाल कोर्ट में पेश किया।



जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि रतलाम के बागड़ो का वास क्षेत्र में एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ का अड्डा संचालित हो रहा है। सूचना पर एक विशेष दल का गठन किया और जुए के अड्डे को संचालित करने वाले आरोपी तरुण के मकान (21, बागड़ो का वास) पर धावा बोला। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर जुआरियों में हड़कंप मच गया।

अड्डे से यह जुआरी हुए गिरफ्तार
दबिश के दौरान जुआ अड्डा संचालितकर्ता सहित 14 आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने अड्डा संचालनकर्ता तरुण (43) पिता हिरालाल कोटवानी निवासी 21 बागड़ो का वास, संदीप (53) पिता बाबूलाल जैन निवासी गोपाल गौशाला कॉलोनी, मुरली (40) पिता हीरालाल कोटवानी निवासी 21 बागड़ो का वास, जाकिर (32) पिता युसूफ अंसारी निवासी नयापुरा हाट रोड, अशफाक (32) पिता शहजाद खान निवासी मराठों का वास, रशीद (45) पिता रफिक शाह निवासी नयापुरा हाट रोड, इफ्तियार अंसारी (41) निवासी बरगुण्डो का वास, पप्पन (39) पिता काले खां कुरैशी निवासी सुभाष नगर, सोमिल (39) पिता कांतिलाल जैन निवासी शुभ विहार कॉलोनी, साजिद (37) पिता मोहम्मद साबिर कुरैशी निवासी बालाजी टाउनशिप, खालिद (52) पिता रमजान कुरैशी निवासी कसाई मण्डी, अक्षय (32) पिता विनोद जैन निवासी जूनी कलाल सेरी, विजय (42) पिता शांतिलाल टांक निवासी हनुमान रूण्डी, हेमन्त (42) पिता रमेशचन्द्र शर्मा निवासी 128 छोटू भाई की बगीची को गिरफ्तार किया।
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
माणक चौक पुलिस ने जुआ अड्डा संचालनकर्ता सहित सभी 14 आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम (जुआ एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अड्डा पिछले कितने समय से चल रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग संलिप्त हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



