Ratlam : अल्प वर्षा के चलते जल संकट की आशंका, पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश

- कैबिनेट मंत्री काश्यप ने अफसरों को दिए निर्देश, बोले- पानी की एक-एक बूंद बचाना जरूरी

Advertisements
Fear of a water crisis in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। अल्प वर्षा के चलते आगामी दिनों में जल संकट की आशंका को देखते हुए रतलाम (Ratlam) शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम को सख्त कदम उठाने होंगे। पानी की एक-एक बूंद को सहेजना समय की आवश्यकता है। शहर में जहां भी अनावश्यक रूप से पानी का अपव्यय हो रहा है, उसे तत्काल रोका जाए। जल वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी के साथ जरूरत से ज्यादा पानी के उपयोग पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह निर्देश प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने महापौर प्रहलाद पटेल एवं कलेक्टर अजय कटेसरिया की उपस्थिति में अफसरों के साथ आयोजित बैठक में दिए। बैठक में रतलाम शहर की वर्तमान जल उपलब्धता, जलापूर्ति व्यवस्था और आगामी वर्षाकाल तक पेयजल प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements
Advertisements

350 से अधिक बोरवेल की जलापूर्ति पर होगी निगरानी

बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में रतलाम शहर में 350 से अधिक बोरवेल संचालित हैं, जिनके माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। इस पर मंत्री काश्यप ने सभी बोरवेल पर मीटर के माध्यम से पानी की आपूर्ति का आंकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता से अधिक जल उपयोग होने की स्थिति में तत्काल नियंत्रण के लिए प्रभावी और सख्त कदम उठाए जाएं। नगर निगम के इंजीनियर मैदानी अमले के साथ नियमित रूप से जल व्यवस्था का पर्यवेक्षण करें, ताकि किसी भी स्तर पर पानी की बर्बादी न हो।

धोलावाड़ जलाशय की उपलब्धता का आंकलन करने के निर्देश

मंत्री काश्यप ने धोलावाड़ जलाशय में उपलब्ध पानी की स्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही जलापूर्ति के लिए लगाए गए फ्लोटिंग पंप की कार्यप्रणाली और उसकी स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने पाइपलाइन में होने वाली टूट-फूट, लीकेज और जल वितरण से जुड़ी अन्य समस्याओं का तत्काल निराकरण करने को कहा, ताकि उपलब्ध जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

आगामी वर्षाकाल तक सुचारु जल प्रबंधन पर जोर

मंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पानी का अनावश्यक उपयोग रोकना बेहद जरूरी है। नागरिकों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए और नगर निगम का अमला जलापूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखे। सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से काम करते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे आगामी वर्षाकाल तक शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारु बनी रहे। बैठक में नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय राहुल जाखड़, प्रभारी सहायक यंत्री भय्यालाल चौधरी, उपयंत्री दिलीप सूर्यवंशी, मनीष तिवारी सहित अन्य  उपस्थित रहे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!