
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के इंदौर की एक मासून बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए अब रतलाम (Ratlam) से भी मदद के हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। SMA टाइप-2 जैस दुर्लभ बीमारी से जुझ रही 3 साल की अनिका शर्मा (Anika Sharma) के इलाज के लिए कई सेलिब्रिटी भी अपील कर रहे हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने वीडियो जारी कर लोगों से बच्ची की मदद करने की अपील की थी। वहीं इससे पहले बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह भी जनता से सहयोग की अपील कर चुके हैं। अब परिवार मासूम अनिका को लेकर 17 फरवरी 2026 को मदद की गुहार के साथ रतलाम (Ratlam) आ रहे हैं। अनिका की मदद के लिए रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल और मदन सोनी ने मदद करने के साथ Ratlam जिलेवासियों से अपील की है, ताकि इलाज के लिए जरूरी फंड जुटाया जा सके।
SMA टाइप-2 बीमारी से पीड़ित
इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले प्रवीण शर्मा और उनकी पत्नी सारिका शर्मा की बेटी अनिका (Anika Sharma) SMA टाइप-2 बीमारी से पीड़ित है। यह बीमारी बेहद दुर्लभ है और 10-12 लाख बच्चों में से किसी एक को होती है। इस बीमारी में बच्चे की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं, जिससे वह न बैठ पाता है न चल पाता है। देश में अब तक इसके केवल 17 मामले सामने आए हैं।
गंभीर बीमारी से जूझ रही अनिका आ रही रतलाम

परिजनों के अनुसार, बच्ची को पहले इंदौर में डॉक्टर को दिखाया था, जांच के बाद भोपाल और फिर दिल्ली एम्स ले जाया गया. जांच में बीमारी की पुष्टि हुई, लेकिन परिजनों का कहना है कि इसका इलाज भारत में उपलब्ध नहीं है। इलाज के लिए अमेरिका से एक इंजेक्शन मंगवाना पड़ता है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है। इतनी बड़ी राशि जुटाने के लिए परिवार अनीश पांडे के साथ मिलकर क्राउड फंडिंग कर रहा है। इसी कड़ी में देशभर में मदद के लिए अपील करने के साथ ही अनिका शर्मा (Anika Sharma) जीवन की आस लेकर 17 फरवरी 2026 को रतलाम (Ratlam) आ रही है।
मासूम की ज़िंदगी के लिए सोनू सूद कर चुके अपील

फिल्म स्टार सोनू सूद ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि अनिका एक छोटी बच्ची है और SMA टाइप-2 जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी के इलाज के लिए 9 करोड़ रुपए का इंजेक्शन जरूरी है, जिसे एक परिवार अकेले नहीं जुटा सकता है। ऐसे में हम सबको मिलकर आगे आना होगा, ताकि बच्ची को नया जीवन मिल सके।
विजय विक्रम सिंह ने भी की अपील
वहीं प्रसिद्ध बिग बॉस में आवाज से जादू बिखेरने वाले विजय विक्रम सिंह ने भी अपील करते हुए कहा था कि अनिका शर्मा (Anika Sharma) को बचाने के लिए एक महंगे इंजेक्शन की जरूरत है। एम्स दिल्ली ने उसके लिए एक ऐप भी बनाया है, जिसके जरिए लोग सीधे इलाज के लिए योगदान कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दुर्लभ बीमारी से बच्ची को बचाने के लिए आगे आएं और जितना संभव हो मदद करें।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


