रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 14 जनवरी से 7 फरवरी तक मनाए जाने वाले आजादी अमृत महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। देशभर में 75 करोड़ सूर्यनमस्कार करने का विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी में मुद्दे पर जिलास्तर पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। आयोजन सफल बनाने के लिए गठित जिला समिति में क्रीड़ाभारती के अनुज शर्मा को जिला संयोजक बनाया।

जिलास्तरीय समिति में पतंजली योगपीठ के प्रेम पुनीया एवं संघ के विकास पाटीदार को सहसंयोजक बनाया गया। अंतर्राष्टीय पहलवान बलवंत भाटी, आशुतोष क्रिकेट क्लब के अश्विनी शर्मा, विशाल शर्मा, पप्पू मेहता, हर्ष आचार्य, आरसी तिवारी, राजा राठौड़, डॉ. राहुल यादव, विजय चौधरी, किशोरसिंह पंवार, सुरेश माथुर, संजय शर्मा, दीपेंद्रसिंह ठाकुर, सुमित निनामा, रषेश राठौर एवं शंकर मालवीय को सदस्य नियुक्त कर 21 दिवसीय गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस आयोजन को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, अनुषांगिक संगठन, पतंजली योगपीठ एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाएगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


