33.6 C
Ratlām

रतलाम में दिव्यांग बच्चों की कला : मिट्टी के आकर्षक 5 हजार दीपक बनाए और 60 हजार रुपए में बेचे

रतलाम में दिव्यांग बच्चों की कला : मिट्टी के आकर्षक 5 हजार दीपक बनाए और 60 हजार रुपए में बेचे

– सारथी विद्यालय के स्वावलंबन अभियान अंतर्गत बच्चों ने दिखाई कला संस्था ने किया सम्मान 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय स्थित सारथी विद्यालय के स्वावलंबन अभियान के तहत बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने प्रशिक्षण लेकर मिट्टी के दीपकों का निर्माण किया। सारथी संस्था के दिव्यांग बच्चो ने 60 हजार रुपए में 5 हजार सुंदर कलात्मक दीपक का निर्माण कर बेचे। संस्था की ओर से बच्चों की कला का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। 

IMG 20241102 WA0019

कार्यक्रम में अतिथि बतौर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत अध्यक्ष अशोक चौटाला, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अशोक पाटीदार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, धराड़ खंड संघ चालक विक्रम पाटीदार एवं राकेश नाहर थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार दीपक रतलाम के विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्था सहित आमजन ने खरिदे। जिससे 10 हजार रुपए से अधिक की आय को सारथी संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चो को वितरित किया। अतिथियों का स्वागत समाज सेवी अशोक सोलंकी, योगेश सुराना, संस्था सचिव स्वाति सोलंकी, छात्र अंशुमन एवं केशव ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों की कला की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार और राशि भेंट कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान महेंद्र भार्कुंदिया, राजकुमारी राठौर, सुशीला सोलंकी, कोमल राठौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार संस्थापक महेशचंद्र राठौड़ ने माना। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!