22.5 C
Ratlām

सुख समृद्धि की मंगल कामना : धूमधाम से घर से लेकर हर जगह विराजे गणपति बप्पा, नन्हें खिलाड़ियों ने शस्त्र कला का किया प्रदर्शन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर सहित जिले में मंगलवार को गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। चारो तरफ गणपति बप्पा की जय-जयकार उद्गोष गूंजता रहा। ऐसा कोई सा वाहन नहीं बचा जिस पर गणपति बप्पा विराजमान होकर नहीं निकले। घर से लेकर गली, मोहल्लों, चौराहों पर गणपति बप्पा को सुख समृद्धि की कामना के साथ विराजमान किया गया।

जवाहर व्यायामशाला एवं अंबर ग्रुप द्वारा 10 दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जवाहर व्यायामशाला से चल समारोह के रूप में अंबर ग्रुप के समस्त सदस्य सैकड़ो की संख्या में मंगल मूर्ति गणपति बप्पा को पूजा अर्चना करने के साथ चल समारोह के रूप में जवाहर व्यायामशाला लेकर पहुंचे।चल समारोह में व्यायामशाला नन्हे खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपनी शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जवाहर व्यायामशाला एवं अंबर ग्रुप के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना करते हुए गणपति बप्पा की स्थापना की। इस अवसर पर जवाहर व्यामशाला के दौलत जाट, सूरज जाट, वैभव जाट, मयंक जाट, गौरव जाट, अंबर जाट, अमन जाट, अभिषेक जाट, राजीव रावत सहित जवाहर व्यायामशाला एव अम्बर परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

विनायक मंडल का तीसरी बार गणेश उत्सव

IMG 20230919 WA0122

विनायक मंडल द्वारा तीसरी बार गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार की स्थापना को नाम दिया संगम 2023, शहर की अष्टविनायक रेजिडेंसी एवं विश्वविनायक और लालबाग के रहवासियों के सहयोग से भव्यता के साथ पहले दिन का आयोजन प्रारंभ हुआ। विनायक मंडल द्वारा प्रतिवर्ष 10 दिन का गणेशोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमे बच्चों के ज्ञानवर्धक खेल प्रश्न प्रतियोगिता महिलाओं एवं पुरुषों के भजन गायन और खेलकूद का आयोजन किया जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!