26.4 C
Ratlām

भाजपा शासन में रह चुके इस मंत्री का बड़ा आरोप : भाजपा सरकार में बिना लिए दिए कोई काम नहीं होता – जानिए कौन है वह मंत्री

बजरंगियों की पिटाई पर बोले सरकार की मिलीभगत
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने रतलाम में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक ऐसी सरकार है जिसने प्रदेश में अराजकता मचाई है। समूची सरकार जहां से चलती है और वहां पर आग लगती जो कि 2 घंटे में भी बुझाई नहीं जा सकती है तो अब सरकार कैसे चलेगी। आम जनता ठान के बैठी है, यह समझ लो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई। प्रशासन के रूप में भ्रष्टाचार का इतना बोलबाला है कि बिना लिए दिए कोई काम नहीं करता।


पूर्व मंत्री जोशी मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के संवाद 2023 कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए रतलाम आए थे। मीडिया से चर्चा करते हुए जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो जिम्मेदार लोग है वह ऐसे लोभ लुभावने वादे कर रहे हैं जिसके माध्यम से वोट हासिल कर सके। जबकि काम के नाते वोट नहीं मांग रहे हैं। इसका मतलब यह है कि जिम्मेदारों को अपने कामों पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस अपने ठोस वादों पर चुनाव लड़ेगी। एक ुप्रश्न के जवाब में आपका कहना था कि प्रदेश में सारी सीटो पर कांग्रेस आएगी। इंदौर में बजरंगदल कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जोशी का कहना था कि बजरंगदल राष्ट्रवादी संगठन है। वह लोग नशा व शराब खोरी के लिए आंदोलन कर रहे थे। तो सवाल यह उठता है नशा व शराबखोरी को किसने पैदा किए। यह सब इसी सरकार के हिस्से है। बजरंग दल ने आंदोलन कर सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी थी। उस चेतावनी का परिणाम यह हुआ कि उन्हें दौड़ा-दौडा कर पीटा गया। पिटने के बाद भाजपा सरकार के जिम्मेदार कहते हैं कि जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। जो वीडियों व तथ्यों में दिख रहा है तो कहीं ना कहीं उन लोगों को बचाने का काम सरकार के जिम्मेदार कर रहे है जो कि इन धंधों में लिप्त है। सरकार के नुमाइंदे केवल दुकानदारी करने में लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ता पैड वर्कर की तरह हो गए है। प्रदेश के मुखिया जिस समाज में जाते है वहां उस जाति का कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा कर देते हैं। केवल वोटों के लिए सौदागिरी चल रही है। विकास को दरकिनार कर दिया है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!