Ratlam : सुविधाओं के अभाव में अटल जी ने खड़ा किया मजबूत संगठन

- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर रतलाम जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कही यह बात

Advertisements
Advertisements
BJP celebrated Atal ji's birth anniversary in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्थापक अध्यक्ष, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर Ratlam जिले में सुशासन दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रतलाम (Ratlam) भाजपा द्वारा संगोष्ठी, अटल स्मृति प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भारत माता उद्यान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि आज हमारे पास संगठन, संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अटल जी ने उस दौर में भाजपा (BJP) का संगठन खड़ा किया, जब न संसाधन थे और न सुविधाएं। उनका पूरा जीवन संघर्ष, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अटल जी के विचार आज भी प्रासंगिक

20251226 081808

रतलाम (Ratlam) जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी दूरदृष्टि वाले नेता थे, जिनका सम्मान केवल उनके समर्थक ही नहीं बल्कि विपक्ष भी करता था। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत की सामरिक शक्ति को दुनिया के सामने स्थापित किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव को सड़कों से जोड़कर देश के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर मानवता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सदैव तत्पर रहें।

सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया – महापौर

कार्यक्रम में उपस्थित रतलाम (Ratlam) महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि अटल जी ऐसे नेता थे जिन्होंने सत्ता के लिए कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। एक वोट से सरकार गिरने के बाद भी उन्होंने पुनः जनता के बीच जाकर जनादेश प्राप्त किया। वे 13 दिन, 13 महीने और 5 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे और हर कार्यकाल में देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर अटल जी ने भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने की मजबूत नींव रखी।

अटल स्मृति प्रदर्शनी का शुभारंभ

रतलाम (Ratlam) भाजपा (BJP) जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इससे पूर्व भारत माता उद्यान में अटल स्मृति प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया गया, तत्पश्चात अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का संचालन व आभार

इस अवसर पर रतलाम (Ratlam) पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री अनुज शर्मा सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने किया, जबकि आभार मंडल महामंत्री विवेक शर्मा ने माना।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!