Ratlam : जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग; विधायक डोडियार ने CM को लिखा पत्र

- फसल नुकसान के सर्वे से लेकर किसानों को मुआवजा देने की उठाई आवाज

Advertisements
Advertisements
Demand to declare Ratlam drought-hit

रतलाम/सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम ( Ratlam) जिले में अल्पवर्षा से खरीफ फसलों को हुए नुकसान और जलस्रोतों में गिरते जलस्तर को लेकर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर जिले को सूखाग्रस्त अथवा अभावग्रस्त घोषित करने की मांग की है। विधायक डोडियार ने किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिलाने के साथ ही पेयजल संकट से निपटने, पशुधन के लिए चारा-पानी उपलब्ध कराने और आगामी रबी सीजन के लिए वैकल्पिक कार्ययोजना तैयार करने की मांग की है।

अल्पवर्षा से किसानों पर आर्थिक संकट

विधायक डोडियार ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को रतलाम जिले की स्थिति से अवगत कराया। पत्र में उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में औसत से अत्यंत कम वर्षा होने के कारण जिले के कई क्षेत्रों में खरीफ फसलें प्रभावित हुई हैं। कहीं फसलें नष्ट हुई हैं तो कहीं उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गिरते जलस्तर से पेयजल संकट की आशंका

विधायक ने पत्र में कहा कि कम बारिश के कारण कुएं, तालाब और अन्य जलस्रोतों का जलस्तर नीचे चला गया है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आने वाले समय में पेयजल संकट गहरा सकता है। वहीं, जल की उपलब्धता कम होने से आगामी रबी सीजन में सिंचाई और कृषि कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है।

राजस्व और कृषि विभाग की टीम करे सर्वे

विधायक डोडियार ने जिले को सूखाग्रस्त अथवा अभावग्रस्त घोषित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल गठित कर प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का पारदर्शी और शीघ्र सर्वेक्षण कराने पर जोर दिया है। साथ ही प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा राशि जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

पेयजल आपूर्ति और पशुधन के लिए चारे की मांग

विधायक ने पेयजल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां टैंकरों और अन्य वैकल्पिक माध्यमों से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा पशुधन को संकट से बचाने के लिए जरूरत के अनुसार चारा और पेयजल की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया है।

रबी सीजन के लिए वैकल्पिक कार्ययोजना बनाने पर जोर

विधायक ने आगामी रबी फसल को देखते हुए जिले में उपलब्ध जलस्रोतों और सिंचाई व्यवस्था का आकलन कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक राहत उपायों और वैकल्पिक कार्ययोजना पर समय रहते काम किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को आगे होने वाले संभावित नुकसान से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।

मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह

विधायक डोडियार ने मुख्यमंत्री से रतलाम (Ratlam) जिले की परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर तत्काल हस्तक्षेप करने और संबंधित अधिकारियों को फसल सर्वे, मुआवजा, पेयजल तथा पशुधन के लिए राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!