Ratlam : सेवा संकल्प यात्रा का जिले में प्रवेश, गर्मजोशी से BJP ने किया स्वागत

- सैलाना में हितग्राहियों का सम्मान और रक्तदान शिविर

Advertisements
Advertisements
Ratlam BJP

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प अभियान यात्रा’ मंगलवार को राजस्थान के दानपुर से मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में प्रवेश कर गई। यात्रा कुंडा और सरवन होते हुए सैलाना पहुंची, जहां ओशिन परिसर में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा नामली पहुंची, जहां विभिन्न जनसेवा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

25 बाइक सवारों के साथ रतलाम पहुंची यात्रा

20260922 183020

रतलाम जिले में यात्रा की अगवानी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद डामोर सहित अन्य पदाधिकारियों ने की। करीब 25 बाइक सवारों के साथ यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए सैलाना पहुंची।

सैलाना में सम्मान और रक्तदान शिविर भी 

सैलाना के ओशिन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

नामली में युवा किसानों से जैविक खेती पर संवाद

सैलाना के बाद सेवा संकल्प यात्रा नामली के अर्चला मैरिज गार्डन पहुंची। यहां ‘जैविक खेती पर युवा किसानों से संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक एवं जैविक खेती की पद्धतियों को अपनाने, रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा देने तथा युवा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर चर्चा हुई। संवाद के दौरान युवा किसानों ने जैविक खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। साथ ही जैविक खेती की संभावनाओं, व्यावहारिक चुनौतियों और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

कल आगर मालवा पहुंचेगी यात्रा

नामली से सेवा संकल्प यात्रा जावरा की ओर रवाना हुई। जावरा में भ्रमण के बाद यात्रा आलोट पहुंचेगी। इसके पश्चात 23 सितंबर 2026 को यात्रा आगर मालवा जिले के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, रतलाम ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर सहित बड़ी संख्या में युवा किसान, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!