Ratlam : रियासत कालीन राधा-कृष्ण मंदिर की बदली सूरत 

- राधा अष्टमी पर महापौर पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया लोकार्पण

Advertisements
Advertisements
Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के वार्ड क्रमांक 40 (महलवाड़ा) स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने पर राधा अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य लोकार्पण किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और अनिल झालानी विशेष रूप से शामिल थे। 

4.50 लाख रुपये से हुआ जीर्णोद्धार

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ प्राचीन धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा रहा है। इसी क्रम में रियासतकालीन राधा-कृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है। इस कार्य पर नगर निगम द्वारा करीब 4.50 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर का संरक्षण केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसकी नियमित देखभाल और स्वच्छता बनाए रखना क्षेत्र के नागरिकों का भी दायित्व है।

प्राचीन विरासत को संरक्षित करने का प्रयास

पूर्व गृह मंत्री ने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महलवाड़ा जैन कॉलोनी स्थित इस प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाना महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि शहर की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में इस प्रकार के कार्य आगे भी जारी रहने चाहिए।

मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए जीर्णोद्धार

क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वागत उद्बोधन के साथ मंदिर की ऐतिहासिक विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजमहल परिसर में स्थित यह रियासतकालीन राधा-कृष्ण मंदिर अपनी स्थापत्य कला और प्राचीनता के कारण विशिष्ट पहचान रखता है। मंदिर में धातु के जीवंत विग्रह स्थापित हैं तथा यह जमीन से छह फीट से अधिक ऊंचाई पर निर्मित है। मंदिर के द्वार एवं पत्थरों पर देवी-देवताओं की कलात्मक आकृतियां उकेरी गई हैं, जो इसकी प्राचीन कला और स्थापत्य की विशेषता को दर्शाती हैं। बता दें कि महापौर प्रहलाद पटेल ने मंदिर के प्रथम दर्शन के दौरान इसकी प्राचीनता एवं विरासत को देखते हुए जीर्णोद्धार का संकल्प लिया था। इसके बाद करीब तीन माह तक मंदिर के मूल स्वरूप और प्राचीन स्थापत्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बारीकियों के साथ जीर्णोद्धार कार्य कराया गया।

अतिथियों का किया सम्मान

लोकार्पण समारोह में उपस्थित अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद धर्मेंद्र रांका, रणजीत टांक, देवश्री पुरोहित, एल्डरमेन हेमंत राहौरी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी सहित ललित चौपड़ा, हितेश सुराणा, कपिल व्यास, निलय व्यास, वैभव व्यास, विवेक शर्मा, संजय पांडे, मधु माहेश्वरी, भारती राहौरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!