Ratlam : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य ‘निष्ठा कावड़ यात्रा-2026’, 10 को होगा बाबा महाकाल का जलाभिषेक

- माही नदी का पवित्र जल लेकर सैकड़ों शिवभक्त उज्जैन होंगे रवाना, चौथे वर्ष भी उत्साह और भक्ति के साथ निकलेगी यात्रा

Advertisements
Advertisements
Nishtha Kanwar Yatra in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान महाकाल के जलाभिषेक के लिए रतलाम (Ratlam) से इस वर्ष भी भव्य ‘निष्ठा कावड़ यात्रा-2026’ (Nishtha Kanwar Yatra) पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। पवित्र माही नदी का जल लेकर सैकड़ों कावड़ यात्री “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना होंगे। यात्रा का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू जी मंदिर में महाआरती के साथ होगा, जबकि 10 अगस्त 2026 को भगवान महाकालेश्वर का पवित्र माही जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा का चौथा वर्ष है। यात्रा का आयोजन संयोजक वैभव जाट (सन्नी पहलवान) एवं जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ यात्रा में शामिल होकर महाकाल की नगरी उज्जैन तक पैदल यात्रा करेंगे। महाआरती के पश्चात कावड़ यात्रा काटजू नगर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती, गीता मंदिर, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी, सातरूंडा और खरसौद खुर्द सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए उज्जैन पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन होकर भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ आगे बढ़ेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यात्रा का समापन 10 अगस्त 2026 को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का पवित्र माही नदी के जल से विधिवत जलाभिषेक के साथ होगा। आयोजकों ने जिले एवं आसपास के सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने तथा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!