Ratlam : ट्रिपल इंजन सरकार में भी नेहरू स्टेडियम बदहाल, CM की 5 करोड़ की घोषणा के 14 महीने बीते

- युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट बोले—घोषणा के बाद भी विकास के नाम पर नहीं लगी एक ईंट

Advertisements
Advertisements
Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रतलाम (Ratlam) के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प के लिए की गई 5 करोड़ रुपये की घोषणा के 14 महीने बाद भी काम शुरू नहीं होने को लेकर युवक कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने स्टेडियम की बदहाल स्थिति को लेकर शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के माध्यम से मयंक जाट ने नेहरू स्टेडियम की वर्तमान स्थिति को उजागर किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उस पुराने बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें मुख्यमंत्री ने मंच से रतलाम से अपना आत्मीय संबंध बताते हुए नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

14 महीने बाद भी धरातल पर नहीं दिखा काम

मयंक जाट ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में एक ही दल की सरकार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि मौजूद हैं, इसके बावजूद मुख्यमंत्री की घोषणा को 14 महीने बीत जाने के बाद भी नेहरू स्टेडियम के विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर अब तक स्टेडियम परिसर में कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। जाट ने सवाल किया कि जब मुख्यमंत्री स्वयं करोड़ों रुपये की घोषणा कर चुके हैं, तो आखिर इतने लंबे समय बाद भी राशि जारी कर जीर्णोद्धार कार्य शुरू क्यों नहीं किया गया।

बदहाली के बीच अभ्यास को मजबूर खिलाड़ी

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने स्टेडियम की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि खेल मैदान बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। बारिश के कारण मैदान में जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा हो रहा है, जबकि परिसर में गंदगी और झाड़ियां भी नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में खिलाड़ियों और युवाओं के लिए नियमित अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। रतलाम (Ratlam) शहर के प्रमुख खेल केंद्र की इस तरह उपेक्षा होना स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिए चिंता का विषय है।

खेल प्रतिभाओं के भविष्य पर पड़ रहा असर

मयंक जाट ने कहा कि नेहरू स्टेडियम के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खेल केंद्र रहा है। यहां बेहतर सुविधाओं के अभाव का सीधा असर उभरती हुई खेल प्रतिभाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े-बड़े विकास के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं की स्थिति कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है।

राशि जारी कर शुरू किया जाए जीर्णोद्धार कार्य

युवक कांग्रेस ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि मुख्यमंत्री की घोषणा को केवल कागजों और भाषणों तक सीमित न रखा जाए। 5 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि को शीघ्र जारी कर नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए। मयंक जाट ने कहा कि स्टेडियम का कायाकल्प युद्धस्तर पर किया जाना चाहिए, ताकि रतलाम के खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें और शहर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध हो सके।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!