Ratlam : “तेरी बेटी का तेजाब से चेहरा बिगाड़ देंगे”, बदमाशों ने पिता को दी धमकी

- बदमाश युवती का करते थे पीछा, वीडियो में कैद हुआ आरोपी; पुलिस ने निकाला जुलूस

Advertisements
Advertisements
Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) स्थित माणक चौक थाना क्षेत्र में एक युवती से लगातार छेड़खानी करने, उसका पीछा करने और उसके पिता को “तेरी बेटी का तेजाब से चेहरा बिगाड़ देंगे” जैसी गंभीर धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार दोपहर पुलिस आरोपी को मुख्य बाजार से जुलूस के रूप में निकालते हुए घटनास्थल पर तस्दीक के लिए लेकर पहुंची। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया।

तीन-चार महीने से कर रहे थे पीछा और छेड़खानी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी रोड स्थित एक क्षेत्र की निवासी युवती ने माणक चौक थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पिछले तीन से चार महीनों से कुछ युवक उसकी दुकान के आसपास चक्कर लगाते थे, उसका पीछा करते थे और उस पर भद्दी टिप्पणियां करते थे। बता दें कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे युवती भोजन करने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी और उसके साथी स्कूटी से उसका पीछा करते हुए आए और उसे रोकने का प्रयास किया।

युवती ने हिम्मत दिखाकर बनाया वीडियो

आरोपियों की हरकतों से परेशान युवती ने साहस दिखाते हुए दुकान पर पहुंचकर उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में आरोपियों के चेहरे के साथ ही उनकी स्कूटी का नंबर भी स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।

पीड़िता के पिता को बदमाशों की धमकी

मामले में उस समय स्थिति और गंभीर हो गई, जब युवती के पिता मौके पर पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने युवती के पिता को धमकाते हुए कहा, “तेरी बेटी का तेजाब से चेहरा बिगाड़ देंगे।” इस धमकी के बाद युवती और उसका परिवार दहशत में आ गया। परिवार ने माणक चौक थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

शिकायत दर्ज होते ही माणक चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार दोपहर पुलिस उसे मुख्य बाजार में लेकर पहुंची और घटनास्थल पर तस्दीक कराई। आरोपी का बाजार क्षेत्र में जुलूस भी निकाला गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि युवती से छेड़खानी, पीछा करने और गंभीर धमकी देने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जांच के आधार पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!