Ratlam : छुट्टी पर आए सेना जवान से मारपीट, चार बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण

- देर रात घर लौटते समय किया हमला, सेना जवान के चेहरे पर गंभीर चोट

Advertisements
Advertisements
Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीती देर रात हुई इस घटना में जवान को आंख, कान और होंठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित सेना जवान की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के सत्तारूढ़ दल से जुड़ी एक भाजपा नेत्री के रिश्तेदार होने की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एक माह की छुट्टी पर घर आए हैं सेना जवान

जानकारी के अनुसार, धीरजशाह नगर निवासी दिलीप हाड़ा भारतीय सेना में जवान हैं और वर्तमान में जम्मू में पदस्थ हैं। वे 12 अगस्त 2026 को एक महीने की छुट्टी पर अपने घर रतलाम आए थे। बताया गया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे दिलीप हाड़ा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ईश्वर नगर की गली नंबर-4 में उन्हें कुछ बदमाशों ने रोक लिया।

गाली-गलौज के बाद किया हमला 

पीड़ित जवान के अनुसार, ईश्वर नगर निवासी बदमाश रोहित भूरिया ने उन्हें रोककर बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाश रोहित और उसके साथियों ने उनके साथ लात और थप्पड़ों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट के दौरान जवान के आंख, कान और होंठ पर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एक पड़ोसी ने बीच-बचाव कर जवान को आरोपियों से बचाया।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना के बाद पीड़ित जवान दीनदयाल नगर थाने पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(A), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

ये हैं मामले के आरोपी

पुलिस के अनुसार, मामले में जिन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें आरोपी रोहित पिता राजू भूरिया, आमान खान पिता अकबर खान, गनी पिता जाकिर खान तीनों निवासी ईश्वर नगर और प्रिंस पिता विजय सिसोदिया निवासी राम रहीम नगर शामिल है। 

राजनीतिक संबंधों को लेकर क्षेत्र में चर्चा गरम

घटना के बाद से ही यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के भाजपा सत्तारूढ़ दल से जुड़ी एक नेत्री से पारिवारिक संबंध होने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, इन राजनीतिक संबंधों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी।

पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

सेना के जवान के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। अब इस मामले में पुलिस की आगे की जांच और आरोपियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!