Ratlam : साईं श्री एकेडमी ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया सफलता का परचम, 34 ट्रॉफियों पर जमाया कब्जा

- UCMAS नेशनल एबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता में 37 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Advertisements
Advertisements
Ratlam: Sai Shree Academy

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मानसिक गणित, एकाग्रता और संज्ञानात्मक कौशल के विकास के क्षेत्र में कार्यरत रतलाम (Ratlam) के साईं श्री एकेडमी (Sai Shree Academy) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। UCMAS की 25वीं नेशनल लेवल एबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता-2026 में साईं श्री एकेडमी के 37 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 7 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का भव्य आयोजन नवी मुंबई स्थित (CIDCO Exhibition & Convention Centre) वाशी में किया गया। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपनी गणना क्षमता, गति, सटीकता और मानसिक एकाग्रता का प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साईं श्री एकेडमी के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 34 ट्रॉफियां अपने नाम कीं।

अर्शिया शेख का वर्ल्ड कप के लिए चयन

साईं श्री एकेडमी के लिए विशेष गौरव का विषय यह है कि UCMAS मध्यप्रदेश से अर्शिया शेख का चयन वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 12 दिसंबर 2026 को कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित होगी। इसमें विभिन्न देशों से चयनित विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपनी गणना की गति और सटीकता का प्रदर्शन करेंगे।

सुनीता गहलोत को उत्कृष्टता पुरस्कार

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में संस्था की शिक्षिका सुनीता गहलोत को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को महत्वपूर्ण माना गया।

इन विद्यार्थियों ने हासिल की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि

प्रतियोगिता में साईं श्री एकेडमी के विद्यार्थियों ने अलग-अलग श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप चैंपियन – इश्मिता जाट, चैंपियन – समक्ष पंवार, फर्स्ट रनर-अप – अर्शिया शेख, इरा सक्सेना, मान्यता पांचाल, वियांश विमल। सेकंड रनर-अप – आध्या श्री धाकड़, हर्ष चौहान, विराज धाकड़। थर्ड रनर-अप – पवि कटारिया, अक्षत सिंह, अन्वी नेमा, मनीत आर्य।  फोर्थ रनर-अप अचिंत्य प्रजापत, दिव्यांशी मेडा, कीर्ति राज सिंह सिसोदिया, अक्षत ओरा। फिफ्थ रनर-अप – आर्यन पांचाल, प्रेक्षा रायकवा। 

मेरिट प्राप्त विद्यार्थी यह रहे

प्रवर कटारिया, आदिश सिंघाई, आदित्य हरगोड, चिरायु शर्मा, दर्श पवार, गौरव पाटीदार, कपीश पंडित, काव्या गुप्ता, रूही गंनवानी, श्लोका डेरेकर, तृषा मरकाम, वंशिका धुत, विनय वर्धन सिंह सिसोदिया, श्रीका पोखरना एवं प्रतीक सोलंकी। इसके अलावा गीतांश पाटीदार, टिंकल मेडा और नित्यांश पाटीदार को सांत्वना प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

साईं श्री एकेडमी में हुआ विजेताओं का स्वागत

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का साईं श्री एकेडमी, 80 फीट रोड पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रेसिडेंट डॉ. श्वेता विनचुरकर ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था की डायरेक्टर विनीता देसाई, राकेश देसाई एवं प्रेसिडेंट डॉ. श्वेता विनचुरकर ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। संस्था ने विद्यार्थियों की सफलता में योगदान देने वाली शिक्षिकाओं सुनीता गहलोत, टीना गोहेल, रितिका जोशी, चारु वाघ एवं मोनिका दवे सहित साईं परिवार के कुशाग्र तिवारी, प्रियंका जोशी एवं संस्था के सभी सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!