Ratlam : गोलीकांड में विहिप का नक्क्ष उर्फ लाला शूटर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

- फरार आरोपी नक्क्ष सहित 13 आरोपियों के खिलाफ नामजद दर्ज हो चुकी FIR 

Advertisements
Advertisements
Ratlam shooting incident

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय स्थित करीब तीन माह पूर्व सराफा व्यापारी के घर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सहसामाजिक समरसता प्रमुख नक्क्ष उर्फ लाला शूटर पिता प्रकाश परासिया निवासी गोशाला रोड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नक्क्ष उर्फ लाला शूटर ने सराफा व्यापारी को मोबाइल पर 1 करोड़ की राशि के लिए धमकाने के साथ गोलीकांड का मास्टरमाइंड एवं बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा  सहित उसके साथियों को फरारी में सहयोग किया था। पुलिस को अब विश्व हिंदू परिषद का पदाधिकारी नक्क्ष उर्फ लाला शूटर सहित 10-10 हजार रुपये के पूर्व से इनामी फरार आरोपी वसीम उर्फ पांडू निवासी शेरानीपुरा और अदनान मुकाती निवासी आनंद कॉलोनी की सरगर्मी से तलाश है। फरार नक्क्ष उर्फ लाला शूटर के खिलाफ पूर्व में एक आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है, जबकि फरार इनामी वसीम उर्फ पांडू सहित अदनान के खिलाफ 4-4 गंभीर अपराधों को लेकर पूर्व से अलग-अलग थानों में मुकदमे है।

बता दें कि फरियादी सराफा व्यापारी कमल सोनी के सैफी नगर स्थित घर पर 6 जून 2026 से बदमाशों ने अवैध वसूली के लिए धमकाना शुरू कर दिया था। 6 जून 2026 को बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक वीनू शर्मा सहित 6-7 बदमाश सराफा व्यापारी सोनी के घर पहुंचे थे और रुपए देने का दबाव बनाया। 13 जून 2026 को दोबारा धमकी दी गई और 19 जून 2026 को घर पर फायरिंग की गई थी। चली गोली खिडक़ी में लगी थी। उनकी पत्नी मनीषा सोनी समय रहते झुक गईं थी, जिससे बड़ी वारदात टल गई थी। फायरिंग के 21 दिन बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड एवं बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा और उसके साथी अजय यादव को गिरफ्तार किया था।दोनों बदमाशों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों को सागोद और मोरवनी के बीच निर्माणाधीन ब्रिज के पास से पकड़ा था। वीनू शर्मा के कब्जे से एक देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए थे।

1 करोड़ की वसूली में 40 लाख का सौदा 

डीडी नगर थाना पुलिस के अनुसार पूछताछ में वीनू शर्मा ने बताया था कि सरवन निवासी सराफा व्यापारी आदित्य सोमानी और रतलाम के सराफा व्यापारी कमल सोनी के पुत्र दिव्यांश सोनी के बीच शेयर मार्केट और एमसीएक्स के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान वीनू ने स्वयं आदित्य सोमानी से संपर्क किया और एक करोड़ रुपए की वसूली कराने का प्रस्ताव रखा। इसके बदले 40 प्रतिशत यानी 40 लाख रुपए देने की बात तय हुई। इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की साजिश रची और शूटरों की व्यवस्था की थी।

फायरिंग से पहले कई बार व्यापारी को धमकाया

जांच में सामने आया है कि 1 करोड़ की अवैध वसूली के लिए आरोपी वीनू शर्मा ने सराफा व्यापारी कमल सोनी और परिवार को कई बार धमकाया था। पहले विहिप के पदाधिकारी नक्क्ष के मोबाइल से धमकी दी, उसके बाद  मास्टर माइंड वीनू शर्मा व्यापारी के घर पहुंचा और रुपए नहीं देने पर गोली चलाने की चेतावनी दी। दूसरी बार सराफा व्यापारी सोनी के बेटे दिव्यांश जैन को बाजार में बुलाकर धमकाया था।

अब तक 10 आरोपी जेल में, 3 फरार

पुलिस ने अभी तक मामले में 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि 3 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने अभी तक फायरिंग करने वाले बदमाश विनित उर्फ चुचू बडग़ोतिया, बाइक चालक भोला पाटीदार, साजिशकर्ता योगेंद्रसिंह चौहान उर्फ गोलू बाबा, विकास टांक, हथियार उपलब्ध कराने वाले अर्जुन सिसोदिया, सुपारी देने वाला आदित्य सोमानी, धमकी देने वाले कन्हैयालाल सोलंकी, बाइक उपलब्ध कराने वाले रवींद्र राजन और अजय चौहान उर्फ गट्टू, तथा पिस्टल के स्रोत सिराज खान समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फायरिंग के दौरान दूसरी बाइक पर मौजूद वसीम उर्फ पांडू और अदनान मुकाती अभी फरार है। खास बात यह है कि बजरंग दल का पूर्व नेता वीनू शर्मा की इस वारदात में तरुण सांकला हत्याकांड का नामजद आरोपी वसीम उर्फ पांडू भी शामिल था, जिसने पूरे मामले को एक नया मोड़ देने के साथ आमजन के बीच चर्चा को जन्म दे दिया है। 

नक्क्ष उर्फ लाला शूटर सहित दो इनामी की तलाश

गोलीकांड में अनुसंधान के आधार पर अभी तक कुल 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज है। प्रकरण में मास्टरमाइंड वीनू शर्मा सहित 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फरार नक्क्ष उर्फ लाला शूटर सहित इनामी वसीम उर्फ पांडू और अदनान की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – अनुराग यादव, थाना प्रभारी – दीनदयाल नगर थाना (रतलाम- मध्यप्रदेश)

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!