Sailana : ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारों की गूंज

- कांग्रेस का काला दिवस प्रदर्शन, गेहलोत के नेतृत्व में निकाली रैली

Advertisements
Advertisements
Congress protest in Sailana

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को सैलाना (Sailana) में विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी और काला गमछा पहनकर काला दिवस मनाया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर करीब 12.30 बजे गेहलोत के निवास पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में सदर बाजार की ओर रवाना हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ सहित विभिन्न नारे लगाए। रैली सदर बाजार स्थित गणेश मंदिर चौराहे पर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अपनी आपत्तियां और मांगें रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्ष के कई नेताओं और सांसदों को पुलिस हिरासत में लिया गया। गेहलोत ने कहा कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार अपनी आवाज उठा रही है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

प्रदर्शन में युवा नेता हनी गेहलोत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर, पूर्व मंडी अध्यक्ष राम चौधरी, दशरथ टाक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत, दिनेश सोनी, पार्षद मंगलेश कसेरा, हेमंत कुमावत, किसान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पाटीदार, बद्रीलाल काग, राजेश पाटीदार, बाबू सेठ चंडालिया, महेश सांवरिया, गोपाल काग, जसपाल सौलकी, दिलीप कुमावत, देवेंद्र सोलंकी, राजेश बोराना, अजय परिहार, प्रकाश खराड़ी, सरवन ब्लॉक अध्यक्ष छगन मईडा, प्रदीप राठौर, ईश्वरलाल पाटीदार, खन्ना पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, दिनेश कसेरा, चिंटू राठौर, एनएसयूआई अध्यक्ष मोहित डामर, अस्मित सिलावट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!