Ratlam : थैरेपी सेंटर पर उत्पात मचाने वाला पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी सस्पेंड, होगी विभागीय जांच

Advertisements
Police personnel Devendra Tiwari suspended in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में अजन्ता टॉकीज रोड स्थित एक थैरेपी सेंटर पर पहुंचकर उत्पात मचाने और संचालक से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोपों से घिरे पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी पर आखिरकार निलंबन (Suspension) की कार्रवाई की गई है। वंदेमातरम् न्यूज द्वारा मामले के प्रकाशन के बाद पुलिस विभाग ने उसे सस्पेंड (Suspension) कर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि थैरेपी सेंटर संचालक मनीष भाटी (33) निवासी अजन्ता टॉकीज रोड ने पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी के खिलाफ डीआईजी निमिष अग्रवाल और रतलाम एसपी अमित कुमार को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी पर पिछले करीब सात माह से सेंटर पर आकर पद का रौब दिखाने, धमकाने और हर महीने 6 हजार रुपए की अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

Advertisements

सात माह से हर महीने 6 हजार रुपए लेने का आरोप

शिकायतकर्ता मनीष भाटी के मुताबिक पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी खुद को सीआईडी विभाग में पदस्थ बताता था। उसकी वर्तमान तैनाती जावरा में होने की जानकारी भी शिकायत में दी गई है। आरोप है कि वह पिछले करीब सात माह से थैरेपी सेंटर पर आकर संचालक को धमकाता और हर महीने 6 हजार रुपए लेकर जाता था। रुपये नहीं देने पर सेंटर बंद करवाने और सभी को जेल भिजवाने की धमकी देता था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने अगली बार दोगुनी रकम लेने की धमकी भी दी थी।

रुपये देने से इनकार किया तो सेंटर पर मचाया था उत्पात

शिकायत के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजकर 34 मिनट पर डीएसबी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच) शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी थैरेपी सेंटर पहुंचा था। इस बार संचालक ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी गाली-गलौच और धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने महिला स्टाफ और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ अभद्रता की। ग्राहकों के साथ मारपीट करते हुए थप्पड़ और लात मारी। स्टाफ द्वारा घटना की सूचना देने के लिए फोन लगाने का प्रयास करने पर मोबाइल छीनने का आरोप भी लगाया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

संचालक ने शिकायत में दावा किया था कि सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। उसने पुलिस अधिकारियों को फुटेज उपलब्ध करवाकर निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने लिया एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी को निलंबित (Suspension) कर दिया है। साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय जांच भी की जाएगी। अब विभागीय जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए अवैध वसूली, धमकी और मारपीट सहित अन्य आरोपों की वास्तविकता सामने आने की उम्मीद है।

सम्बन्धित पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

शिकायत गंभीर होने पर मामले में प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। शिकायत के आधार पर विभागीय जांच भी करवाई जा रही है। जांच उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी। – अमित कुमार, एसपी – रतलाम ( मध्य प्रदेश)

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!