Ratlam : युवक की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या

- हमलावरों ने खेत में घेरकर किया हमला, उपचार के दौरान देर रात तोड़ा दम

Advertisements
20261119 084611

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के बांगरोद में बीती रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन से चार आरोपियों ने मिलकर 24 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के सीने, गले और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई उपचार के बाद उसकी मौत हो गई है। खून से लथपथ युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया , जहां उसने आईसीयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

IMG 20261119 WA0009

गैस एजेंसी के आगे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, बांगरोद के स्टेशन रोड निवासी तेजपाल (24) पिता ईश्वरलाल पाटीदार पर रेलवे स्टेशन से आगे गैस एजेंसी के पास तीन-चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में उसके बाएं हाथ की तरफ सीने पर, सीने के नीचे, दाएं हाथ की तरफ पेट पर और गले पर चाकू के वार लगे थे। सीने और गले पर गहरे कट होने से उसकी मौत हो गई है। हमले के दौरान तेजपाल ने शोर मचाया तो आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर रुकने लगे। लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही बांगरोद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Advertisements

अन्नकूट की प्रसादी लेने निकला था तेजपाल

बताया जा रहा है कि तेजपाल खेत की तरफ से बांगरोद में आयोजित अन्नकूट की प्रसादी लेने जा रहा था। वारदात जड़वासा रोड पर बांगरोद से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क से 10 से 15 फीट अंदर खेत में हुई। घटनास्थल पर उसकी बाइक सड़क पर लॉक मिली, जबकि मोबाइल फोन घटनास्थल से करीब 20 फीट दूर पड़ा मिला। बाइक लॉक मिलने और युवक के खेत के अंदर पाए जाने से पुलिस को आशंका है कि हमलावर उसके परिचित हो सकते हैं। संभव है कि उन्होंने उसे रास्ते में रोककर अपने साथ खेत की तरफ बुलाया हो। हालांकि, हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

CCTV फुटेज में तीन बाइक पर संदिग्ध नजर आए

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है। एएसपी विवेक कुमार ने नामली थाने के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में फुटेज की जांच की। इसमें तीन बाइकों पर सवार कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस इनकी गतिविधियों और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटा रही है।इसके साथ ही मृतक तेजपाल के मोबाइल की अंतिम कॉल और अन्य कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।

एएसपी सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओपी किशोर पाटनवाला और टीआई आनंद सिंह आजाद की मौजूदगी में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए। बांगरोद चौकी प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई है। इधर, मेडिकल कॉलेज में घायल युवक की मौत की सूचना पर पाटीदार समाज के लोगों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!