27.3 C
Ratlām

रतलाम से उठी बड़ी मांग : शीतलहर को देखते हुए स्कूली बच्चों को राहत जरूरी

रतलाम से उठी बड़ी मांग : शीतलहर को देखते हुए स्कूली बच्चों को राहत जरूरी

– मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव ने शिक्षा मंत्री को किया ट्वीट, कलेक्टर को लिखा पत्र

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश में शीतलहर प्रकोप के चलते स्कूली बच्चों को अवकाश देने की बड़ी मांग रतलाम से पहली बार उठी है। यह मांग भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने शिक्षा मंत्री को ट्वीट और कलेक्टर को पत्र लिख की है। शीत के प्रकोप को देखते हुए मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव ने प्रायमरी स्कूलों में अवकाश और मिडिल से समय परिवर्तन की मांग प्रमुखता से की है।

भजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने भी शीतलहर को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री को ट्वीट किया है। जैन ने शिक्षा मंत्री से बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत उन्हें राहत देते हुए प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में शीत अवकाश आगे बढाए जाने का निवेदन किया है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष  विप्लव ने सुबह के स्कूल का समय भी 10 बजे के बाद दोपहर में करने की मांग की है। इस संबंध में विप्लव ने रतलाम कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार को भी पत्र लिखकर प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में अवकाश या समय परिवर्तन की मांग की है। मुद्दे पर निर्णय को लेकर वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा के दौरान बताया की वह जल्द ही मामले में भोपाल में शिक्षा मंत्री से भेंट कर  मांग पर निर्णय करवाएंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!