23.6 C
Ratlām
Saturday, June 28, 2025

रतलाम में मनाई जयंती : समाज सुधारक के रूप में बिरसा मुण्डा का अतुलनीय योगदान

रतलाम में मनाई जयंती : समाज सुधारक के रूप में बिरसा मुण्डा का अतुलनीय योगदान

– सागोद रोड स्थित उद्यान में मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष ने किया स्मरण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती शुक्रवार को रतलाम में हर्ष और उल्लास से मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर गोपाल नगर, सागोद रोड स्थित उद्यान मे भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक सहित अनुज शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह देवडा, प्रवीण सोनी आदि मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मे मनाने का निर्णय लिया है। भगवान बिरसा मुण्डा का समाज सुधारक के रूप मे अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होने जनजातीय समाज मे अंधविश्वास , जातिभेद नशाखोरी, जातीय संघर्ष  और अन्य सामाजिक बुराईयों के खिलाफ जागरूकता फैलाई है। इसके साथ अनुयायियों को शिक्षा का महत्व समझाया और एकता से रहने का संदेश भी दिया। स्वाधीनता आंदोलन मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्यान मे माल्यार्पण से पूर्व क्षेत्रवासियों ने जिलाध्यक्ष उपाध्याय का स्वागत किया। 

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page