Ratlam Police : 9 माह में ठगी के ₹92.56 लाख पीड़ितों को लौटाए

Ratlam Police

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए रतलाम (Ratlam) पुलिस (Police) ने बेहतर कार्रवाई की है। साइबर सेल ने जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए लोगों को कुल ₹92 लाख 56 हजार की राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।

रतलाम (Ratlam) एसपी अमित कुमार (SP Amit Kumar) ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों और साइबर सेल को निर्देश दिए थे कि फ्रॉड से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से और त्वरित कार्रवाई की जाए। निर्देश पर अमल करते हुए प्राप्त शिकायत में कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल को हेल्पलाइन और प्राप्त आवेदनों के माध्यम से मिली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया गया। इसके बाद विधि अनुसार प्रक्रिया पूरी कर पीड़ितों की ठगी गई राशि वापस उनके खातों में जमा कराई गई।

वर्षवार कार्रवाई

1) जुलाई से दिसंबर 2025 तक — ₹51 लाख 89 हजार 424 राशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।

2) जनवरी से फरवरी 2026 तक — ₹40 लाख 66 हजार 632 राशि लौटाई गई।

इस प्रकार कुल ₹92 लाख 56 हजार (बानवे लाख छप्पन हजार रुपये) की राशि फरियादियों को वापस दिलाई गई।

ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

रतलाम (Ratlam) एसपी अमित कुमार (SP Amit Kumar) ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ठगी की राशि को सुरक्षित कराया जा सके।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!