15.1 C
Ratlām

भाजपा नेता की ऐट लेन एक्सप्रेस वे पर अय्याशी : रतलाम रेंज DIG बोले सार्वजनिक स्थान पर ऐसा कृत्य निंदनीय

भाजपा नेता की ऐट लेन एक्सप्रेस वे पर अय्याशी : रतलाम रेंज DIG बोले सार्वजनिक स्थान पर ऐसा कृत्य निंदनीय

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर के भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का एक अश्लील वीडियो सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। वीडियो में मनोहर धाकड़ एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। यह पूरी घटना एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी CCTV कैमरे में कैद हो गई, और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मनोहर धाकड़ मंदसौर के बनी गांव का निवासी हैं और उनकी पत्नी वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं। वायरल वीडियो 13 मई की रात का बताया जा रहा है, जिसमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी एक सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में वे एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से ही मनोहर धाकड़ का मोबाइल फोन बंद है और वे फिलहाल किसी से संपर्क में नहीं हैं।

DIG ने दी प्रतिक्रिया 

रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा, “एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो संभवतः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का है। यह सड़क नई बनी है और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। पुलिस इसकी जांच कर रही है और यदि मामला पुष्टि होता है तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

भाजपा का बयान 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा, “वीडियो की जांच की जा रही है। अगर यह प्रमाणित होता है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मनोहर धाकड़ ही हैं, तो उनके खिलाफ उचित पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।”

कांग्रेस का तीखा हमला 

मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। मंदसौर विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन जैन ने कहा, “यह वीडियो शर्मसार कर देने वाला है। भाजपा को ऐसे नेताओं को तत्काल पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। यह समाज के लिए गलत उदाहरण है।”धाकड़ समाज ने भी जताई नाराजगी वीडियो वायरल होने के बाद समाज ने भी मनोहर धाकड़ से दूरी बना ली है। धाकड़ महासभा युवा संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़ के निर्देश पर उन्हें राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!