27.9 C
Ratlām

रतलाम पहुंचे भाजपा के महापौर प्रत्याशी : रैली के साथ हुआ आगमन, विधायक काश्यप बोले रतलाम बदलने का संकल्प पूरा करेंगे प्रहलाद

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भाजपा द्वारा महापौर प्रत्याशी बनाए गए प्रहलाद पटेल का गुरुवार सुबह रतलाम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर हुए स्वागत कार्यक्रम में कहा कि रतलाम को बदलने का जो संकल्प लिया है, उसे प्रहलाद पटेल पूरा करेंगे। पार्षद के रूप में भी इन्होंने कई कार्य किए है।
स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर लगता है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा रिकार्ड जीत दर्ज करेगी। ग्रामीण विधायक ने भी पटेल को जीत की शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व पटेल का सालाखेड़ी पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया। पटेल ने श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। महू रोड फव्वारा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद खुली जीप में सवार होकर पटेल रैली के रूप में विधायक कार्यालय पहुंचे। ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम चुनाव संचालन समिति प्रभारी मनोहर पोरवाल ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, अरुण त्रिपाठी, डॉ. राजेश शर्मा, प्रवीण सोनी, मण्डल पदाधिकारी मयूर पुरोहित, आदित्य डागा आदि उपस्थित रहे।
भाजपा विधायक काश्यप के निवास से महापौर प्रत्याशी पटेल श्री बालाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। यहां श्री मेहंदी कुई बालाजी जनकल्याण न्यास के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बाद में पटेल पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय गए। यहां भी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
पूर्व गृहमंत्री ने करवाया मुंह मीठा
भाजपा कार्यालय से विधायक काश्यप के साथ महापौर प्रत्याशी पटेल पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर पहुंचे। कोठारी ने सभी का मुंह मीठा करवाकर महापौर प्रत्याशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। पैलेस रोड महापौर प्रत्याशी श्री पटेल श्री बरबड़ हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में रूद्र पैलेस में कार्यक्रम का समापन हुआ।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!