
भोपाल/रतलाम वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने के पश्चात पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।
रतलाम ग्रामीण से रह चुके पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को यह दायित्व भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात के दौरान संगठन की भावी योजनाओं और आदिवासी समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मकवाना ने कहा कि वे आदिवासी समाज के सशक्तिकरण, शिक्षा के विस्तार, समग्र विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने इसे सेवा, संगठन के विश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश के आदिवासी समाज के कल्याण हेतु नई योजनाओं और कार्यक्रमों को गति प्रदान की जाएगी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


