29.2 C
Ratlām

Ratlam : गैस सिलेंडर का हाहाकार और कालाबाजारी का कारोबार

- अल्फा गैस सर्विस का हॉकर और ड्राइवर घरेलू सिलेंडर 2 हजार रुपए में ब्लैक में बेचते पकड़े गए और पोल्ट्री फार्म से 64 कमर्शियल सिलेंडर जब्त

Black marketing of cylinders in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में गैस सिलेंडरों को लेकर अव्यवस्था और कालाबाजारी (Black marketing) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई में एक ओर जहां अवैध रूप से रखे गए कमर्शियल गैस सिलेंडर (cylinders) बरामद हुए, वहीं दूसरी ओर घरेलू सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग (Black marketing) करते गैस एजेंसी के हॉकर और ड्राइवर को रंगे हाथों पकड़ा गया। इन घटनाओं ने रतलाम (Ratlam) में सिलेंडर (cylinders) वितरण व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों से साफ है कि रतलाम में गैस सिलेंडरों (cylinders) की आपूर्ति व्यवस्था में गड़बड़ियां और कालाबाजारी (Black marketing) का नेटवर्क सक्रिय है। अब देखना होगा कि प्रशासन की कार्रवाई इस पूरे नेटवर्क तक पहुंच पाती है या नहीं।

केस 1

घरेलू सिलेंडर 2 हजार में बेचते पकड़े गए

शनिवार दोपहर रतलाम (Ratlam) के राजीव गांधी सिविक सेंटर क्षेत्र में भी घरेलू गैस सिलेंडर (cylinders) की ब्लैक मार्केटिंग (Black marketing) का मामला सामने आया। यहां अल्फा गैस सर्विस का हॉकर और गैस गाड़ी का ड्राइवर घरेलू सिलेंडर करीब 2 हजार रुपये में बेचते हुए पकड़े गए। जैसे ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, ड्राइवर आकाश राव और हॉकर कमल मौके से फरार हो गए। बाद में अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालक अंशुल पीपाड़ा को मौके पर बुलाकर पंचनामा तैयार किया और कार्रवाई की। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार प्राची गायकवाड़, नायब तहसीलदार रामचंद्र पांडे और सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि सिलेंडर की कालाबाजारी (Black marketing) और अवैध स्टोरेज के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

केस 2

पोल्ट्री फार्म से 64 कमर्शियल सिलेंडर जब्त

रतलाम (Ratlam) जिले के धराड़ गांव में प्रशासन की टीम ने शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे कार्रवाई करते हुए एक पोल्ट्री फार्म से 64 खाली कमर्शियल गैस सिलेंडर (cylinders) जब्त किए। यह सिलेंडर एचपी कंपनी के 19 किलोग्राम वाले बताए जा रहे हैं। ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार गोले और बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान की संयुक्त टीम ने स्टेट बैंक के पास नई कॉलोनी स्थित पोल्ट्री फार्म की जांच की। जांच के दौरान फार्म के एक कमरे में बड़ी संख्या में सिलेंडर (cylinders) अवैध रूप से रखे मिले। पोल्ट्री फार्म संचालक राहुल सिंह सिसोदिया से जब इन सिलेंडरों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद प्रशासन ने सभी 64 सिलेंडर जब्त कर लिए। जब्त सिलेंडरों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

एजेंसी मैनेजर से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार जिस पोल्ट्री फार्म से सिलेंडर बरामद हुए हैं, वह भारत गैस एजेंसी के मैनेजर राहुल सिंह सिसोदिया का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि ये सिलेंडर (cylinders) भारत गैस की गाड़ी से पोल्ट्री फार्म में खाली किए गए थे। ऐसे में सिलेंडरों की अवैध स्टोरेज और संभावित कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में राहुल सिंह सिसोदिया के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही एजेंसी से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!