20.6 C
Ratlām

रतलाम में युवक की नृशंस हत्या :  कालिका माता मंदिर के बगीचे में हुआ विवाद, पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात

रतलाम में युवक की नृशंस हत्या :  कालिका माता मंदिर के बगीचे में हुआ विवाद, पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात

–  इलाके के सारे फुटेज खंगाल रही पुलिस, मौके पर एएसपी सहित डॉग स्क्वॉड पहुंची 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में गुरुवार सुबह मित्र निवास कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में एक युवक का खून में लथपथ शव मिला है। युवक की चाकू मारकर नृशंस हत्या की गई है। जहां शव मिला है वहां के पास का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक जान बचाकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। मृतक अरुण लाइट फिटिंग का काम करता था। 

पुलिस ने शव की पहचान रत्नेश्वर रोड स्थित गली नंबर – 1 के निवासी 25 वर्षीय अरुण असावरा के रूप में की है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात अरुण का कालिका माता मंदिर परिसर में कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हुआ था। बुधवार रात जिस स्थान पर विवाद हुआ था, उसकी दूरी मंदिर और पुलिस चौकी से महज 50 मीटर है। सूत्रों के अनुसार इस बगीचे में एक नई गुमटी लगी है और उसे एक महिला संचालित करती है। महिला की दुकान पर बड़ी संख्या में युवक आकर देर रात तक बैठते हैं। 

शव देखकर क्षेत्र में फैली सनसनी

गुरुवार सुबह जब कचरा गाड़ी कॉलोनी में पहुंची, तो कुछ लोग कचरा फेंकने आए। उसी दौरान उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा और स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इलाके के CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। एएसपी राकेश खाखा ने बताया, प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल के आसपास के सभी CCTV कैमरे देखे जा रहे हैं। सभी पहलुओं की जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक मौके पर डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर जांच शुरू की है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!