31.1 C
Ratlām

रतलाम में फिर लगाई सेंध : जिले के बड़ावदा की ज्वेलरी शॉप में वारदात, दो लाख से अधिक के आभूषण चोरी की आशंका

रतलाम में फिर लगाई सेंध : जिले के बड़ावदा की ज्वेलरी शॉप में वारदात, दो लाख से अधिक के आभूषण चोरी की आशंका

– बस स्टैंड के करीब बदमाशों ने एक बार फिर दी चुनौती, पुलिस जांच में जुटी

जावरा, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अबकी बार बदमाशों ने बड़ावदा के बस स्टैण्ड क्षेत्र में स्थित एक ’ज्वेलरी शॉप पर हाथ साफ किए हैं। बदमाश करीब दो लाख रुपए का माल उड़ा ले गए, हालांकि चोरी कितने बजे हुई इसकी पुष्टि अधिकृत रुप से नहीं हुई है। खास बात यह कि जिस जगह पर यह दुकान है उसके नजदीक ही बस स्टैण्ड है और यहां रात में अक्सर पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन खड़ा रहता है। 

बड़ावदा पुलिस थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत अन्नपूर्णा मंदिर के सामने सीआर ज्वेलर्स पर चोरी की जानकारी गुरुवार सुबह व्यापारी मनोहरलाल तोषणीवाल को मिली। परिचित ने उन्हें मोबाइल पर बताया कि उनकी दुकान का आधा शटर खुला है। सूचना पर व्यापारी दुकान पहुंचे। इसी बीच उन्होंने सूचना देकर मौके पर पुलिस को भी बुलाया। वारदात में चोर क्या-क्या आभूषण कितनी राशि के लेकर गए इसकी अधिकृत पुष्टि खबर लिखे जाने तक इसलिए नहीं हो पाई क्योकि पुलिस ने फारेंसिक टीम के आने तक व्यापारी को दुकान के अंदर जाने से रोके रखा। चोरी की घटना को लेकर व्यापारी तोषणीवाल ने बताया कि वैसे तो वे शाम को घर जाते वक्त अधिकांश आभूषण घर ले जाते हैं। लेकिन फिर भी दो तीन लाख रुपए के आभूषण दुकान पर रहती है। ऐसे में आशंका है कि बदमाश आभूषण बड़ी मात्रा में अपने साथ ले गए होंगे। हालांकि दुकान में कैमरे लगे हुए है, लेकिन अभी दुकान के अंदर व्यापारी अथवा पुलिस टीम नही पहुंची इसलिए यह पता लगाना बाकी है कि चोरों ने कैमरों के साथ कोई छेडछाड़ तो नहीं की। अभी मौके पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!