26.8 C
Ratlām

आक्रोश : रतलाम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का फूंका पुतला, मामला रानी कमलापति पर अशोभनीय टिप्पणी का

– भाजपा युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदर्शन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा ने रानी कमलापति के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का पुतला फूंका। महाराज सज्जन सिंह चौराहा पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने महिलाओं का अपमान करने पर त्यागपत्र देने की मांग भी की गई।

पुतला दहन के दौरान ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने महिलाओं का अपमान कर कांग्रेस की मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा जिन्हें सम्मान दे रही है, कांग्रेस के नेता उन्हीं का अपमान कर रहे है। इससे बहुत बडे वर्ग की भावनाएं आहत हो रही है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफे की मांग की। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने कहा कि कांग्रेस ने कभी वीरांगनाओं का सम्मान नहीं किया। हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन रखकर भाजपा ने जबसे सम्मान किया, तब से कांग्रेस बोखला गई है। भाजपा महिलाओं और वीरांगनाओं का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इससे पूर्व मुर्दाबाद के नारों की बीच पुतला जलाया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगमाध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभुसिंह गणावा, उपाध्यक्ष प्रभु सोलंकी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!