31.1 C
Ratlām

मामला फोरलेन पर हिट एंड रन का : पुलिस की कार्यप्रणाली से परिजन में आक्रोश, थाने पहुंच खड़े किए सवाल

मामला फोरलेन पर हिट एंड रन का : पुलिस की कार्यप्रणाली से परिजन में आक्रोश, थाने पहुंच खड़े किए सवाल

 – 40 घंटे बाद भी आरोपी चालक गिरफ्त से बाहर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के नामली फोरलेन पर रविवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक ज़िंदगी छीन ली और एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि हिट एंड रन के इस मामले में पुलिस की सुस्त और लचर कार्यप्रणाली। 40 घंटे से भी अधिक समय बीतने के बाद भी आरोपी कार चालक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को नामली थाने का घेराव कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

हादसा उस वक्त हुआ जब पल्दूना गांव निवासी बबलू जायसवाल और घटवास निवासी विक्रम जाट रविवार रात करीब 10 बजे सड़क पर मृत पड़े ऊंट को देखने पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वडोदरा इलाज के लिए ले जाया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस कार से यह हादसा हुआ, वह एमपी 43 सीबी 2261 नंबर की है और रतलाम के रामगढ़ निवासी जितेंद्र पिता अशोक कुमार राठौर के नाम पर रजिस्टर्ड है। परिजनों ने पुलिस को सोमवार सुबह ही आरोपी का नाम और जानकारी सौंप दी थी, लेकिन उसके बावजूद पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जब परिजनों ने इसका जवाब मांगा, तो टीआई पातीराम डावरे ने बताया कि आरोपी का मोबाइल बंद है। जैसे यह कोई वैध कारण हो।

इस लचर रवैये से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और कार्यवाही की मांग की। दबाव बढ़ने पर एसडीओपी किशोर पाटनवाला मौके पर पहुंचे और तीन से चार घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए। इस घटना ने एक बार फिर जिले की पुलिस तंत्र की निष्क्रियता और संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। जब आरोपी की पहचान, वाहन नंबर और ठिकाना सभी जानकारी पुलिस के पास है, तब भी इतनी देरी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!