– 9 वर्ष पूर्व इंदौर निवासी युवती से किया था निकाह, रात में होटल में छोड़ सुबह ले जाता था घर
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर के एक पति द्वारा पत्नी से देह व्यापार कराने का सनसनी मामला सामने आया है। स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रविवार शाम को आरोपी पति का रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी पति को जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं।पति कार से पत्नी को होटल में ग्राहकों के पास छोड़कर आता था तथा उनसे रुपए भी वही लेता था। रात में वह होटल में छोड़कर आता और सुबह आकर वापस घर ले जाता था।
बता दें कि रतलाम के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत 26 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मूलत इंदौर की रहने वाली है। उसका निकाह रतलाम में रहने वाले आरोपी युवक से करीब नौ वर्ष पहले हुआ था। विवाह के बाद वह रतलाम में पति के पास रह रही थी। कुछ समय बाद पति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। उसके साथ मारपीट की जाती रही। परेशान होकर वह मायके इंदौर चली गई थी। कुछ समय बाद परिवार के लोगों ने समझाइश देकर उसे ससुराल भेज दिया। ससुराल आने के कुछ माह पहले पति ने उसे देहव्यापार कर रुपए लाने के लिए कहा। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। परेशान होकर वह उसे जहां भेजता, वहां चली जाती थी। पति ने मोबाइल फोन से उसके अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए थे। कहीं जाने से मना करने पर वह वीडियो व फोटो दूसरों को भेजने की धमकी देकर डराता था। जब उसने उसकी बाते मानने से मना किया तो बच्चों व उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने माता-पिता को सूचना दी और उनके रतलाम में आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी पति के खिलाफ भादंवि की धारा 327, 498 ए, 294, 323,506 व अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांचकर्ता उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह राठौर ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि आरोपी पति का रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


