23.7 C
Ratlām

भाजपा नेताओं का कोहराम : पुलिस थाने पर गाली गलौच और अभद्रता करना पड़ा भारी, आखिर किसके खिलाफ हुई FIR, देखे वंदेमातरम् NEWS

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम में आयोजित हुई 13वीं मिस्टर जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता विवादों की भेंट चढ़ गई है। जब हनुमान जी की मूर्ति के सामने महिला बॉडी बिल्डरों ने अर्धनग्न होकर केट वाक किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। देखते ही देखते विरोध शुरू हो गया। ठीक इसके उल्टे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भाजपाइयों में रविवार देर रात पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पर हंगामा मचा दिया। पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में थाने का चैनल गेट लगा कर अभद्रता करने और गाली गलौच करना भाजपाइयों को भारी पड़ गया है। पुलिस ने नगर निगम एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष जलज सांकला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

IMG 20230307 WA00021
थाना प्रभारी के कक्ष में हंगामा करते भाजपाई।

मालूम हो कि बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट जारी की थी। इन पोस्टों में बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा के वीडियो और फोटो जिसमें महिला शरीर साधक हनुमान जी की मूर्ति के सामने कॉस्टूयम पहनकर प्रदर्शन करते हुए दिख रही थी। वीडियो के साथ कुछ कमेंट लिखें जिसको लेकर आयोजन समिति के महापौर प्रहलाद पटेल सहित भाजपा के कुछ नेता भड़क गए थे। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता द्वारा जारी की गई एक पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश छा गया था। रविवार देर रात महापौर पटेल सहित भाजपा नेता, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी होटल रुद्र पैलेस पर एकत्रित हुए। यहां से सभी भाजपा पदाधिकारी रविवार देर रात थाना औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। जहां भाजपाइयों ने सोशल मीडिया पर महिला बॉडी बिल्डर पर कमेंट्स  करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब ढाई घन्टे तक हंगामा किया।

भाजपा पदाधिकारियों ने टीआई राजेन्द्र वर्मा के कक्ष में घुसकर जमकर नारेबाजी की। भाजपाइयों की मांग थी कि तत्काल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तार नही होने पर सभी लोग थाना परिसर में ही जमीन पर बैठ गए थे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। वहां मौजूद भाजपा नेता नगर निगम एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष व पार्षद पति जलज सांकला, पूर्व युवामोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव व अन्य मौजूद भाजपाइयों ने थाने के मुख्य द्वार का चैनल गेट बंद कर ताला लगा दिया। वहां मौजूद सीएसपी हेमंत चौहान सहित पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से उन्हें वहां से हटाकर  चेनल गेट को खोला। यह हंगामा रात को करीब डेढ़ बजे तक चलता रहा।

पुलिस ने भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ओर सासंद प्रतिनिधि भारती पाटीदार सहित अन्य महिला नेत्रियों की लिखित शिकायत लेकर 24 घंटे में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इधर पुलिस ने हंगामा करने वाले भाजपा पार्षद और एमआईसी मेंबर विशाल शर्मा और युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जलज सांकला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!