25.8 C
Ratlām
Saturday, December 2, 2023

शाबाश बच्चों : गुरु रामदास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एटलेन-वे पर रौंपे 5 हजार पौधे, फिर निकाली तिरंगा रैली

– पर्यावरण को बढ़ावा देने का अनूठा प्रयास, बच्चों में नजर आया उत्साह 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
स्कूल की यूनिफॉर्म में छोटे-छोटे बच्चों के समूह गड्ढों में पौधे रौप पर्यावरण को बढ़ावा देते नजर आए, वहीं उन्हें सहजने का संकल्प भी लिया। चार घंटे के भीतर एटलेन-वे पर पांच हजार पौधे रोंपने के बाद बच्चों में देश प्रेम का उत्साह भी देखने को मिला। गुरु रामदास पब्लिक स्कूल की प्राचार्य और स्टॉफ के साथ तिरंगा रैली निकाल देशभक्ति के नारे लगाए।

IMG 20230811 193501
शाबाश बच्चों : गुरु रामदास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एटलेन-वे पर रौंपे 5 हजार पौधे, फिर निकाली तिरंगा रैली 2

यह नजारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देखने को मिला। गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य सुनीता राठौर ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा एटलेन-वे पर पौधारोपण किया गया। दोनों कक्षाओं के 200 से अधिक छात्रों एवं स्टाफ द्वारा चार घंटे के भीतर पांच हजार पौधे रोंपने का रिकॉर्ड बनाया। पौधारोपण के पश्चात छात्रों एवं स्टाफ द्वारा तिरंगा रैली भी निकाली। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी स्टाफ के अलावा एलएनटी कंपनी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। दोनों आयोजन में विशेष रूप से प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रविंद्र गुप्ता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार सचन मौजूद थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here