रतलाम के बच्चों ने जाना इतिहास : ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, मनोरंजन के साथ सीएम राइज के छात्रों को मिली जानकारी

रतलाम के बच्चों ने जाना इतिहास : ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, मनोरंजन के साथ सीएम राइज के छात्रों को मिली जानकारी

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 10 दिवसीय समर कैंप अंतर्गत रतलाम नगर के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण का आयोजन सीएम राइस विनोबा रतलाम द्वारा किया गया। 115 बच्चों ने रतलाम के महाराजा रतन सिंह की छतरी, महलवाडा, झाली तालाब, रानीजी के मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को जाना। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इतिहासकार और शिक्षक नरेंद्र सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को महाराजा रतन सिंह द्वारा रतलाम राज्य के विस्तार और राजमहल से जुड़ी रोचक जानकारियां प्रदान की। साथ ही उन्होंने छतरियों और प्रतिमाओं के बारे में भी बच्चों को बताया। महलवाडे में बच्चों के विभिन्न प्रश्नों के उन्होंने समाधान भी प्रस्तुत किये। सभी स्थलों की जानकारियों को बच्चों ने अपनी डायरी में नोट किया। उक्त जानकारी देते हुए समर कैंप प्रभारी हीना शाह ने बताया कि समर कैंप में नियमित रूप से थिएटर, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा खेलकूद की गतिविधियां कराई जा रही है। इसी बीच में रतलाम के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण की योजना बनाई गई और इसके माध्यम से बच्चों में अपने इतिहास को लेकर रुचि जागृत करने का प्रयास किया गया।जल्दी ही प्राप्त जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों के बीच एक क्विज प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। शैक्षणिक भ्रमण के इस अवसर पर प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, खेल शिक्षक प्रहलाद बैरागी, शिक्षिका कविता वर्मा, हर्षिता सोलंकी, सरिता राजपुरोहित,अमित झा आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!