19.3 C
Ratlām

बोल बम-बम : श्रावण सोमवार को केदारेश्वर पर उमड़ी भक्तों की भीड़, कावड़ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत

– भोले के भक्त पहुंचे बाबा के दरबार में, हर-हर महादेव और बोल बम-बम के गूंजे नारे

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम न्यूज।
श्रावण सोमवार को नगर में कावड़ यात्रियों के आगमन के चलते नगर धर्ममय हुआ। यात्रियों का धर्मप्रेमी जनता द्वारा प्रमुख चौराहों सहित जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हर-हर महादेव और बोल बम-बम के नारों से माहौल धर्ममय नजर आया। खास बात यह रही कि सैलाना से लगाकर केदारेश्वर तक पुलिस की ट्रैफिक सुधार व्यवस्था बेहतर होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना नही करना पड़ा।

जिले के पिपलौदा, सेमलिया, नामली, ईसरथुनी से कावड़ यात्रियों का केदारेश्वर महादेव मंदिर (अडवानिया) पहुंच सभी कावड़ियों का समागम हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान पूरे समय यात्रियों के आगमन को लेकर अलर्ट दिखे। टीआई खान अमले के साथ पूरे समय ट्राफिक व्यवस्था संभालते रहे। केदारेशर महादेव मंदिर पर धामनोद चौकी प्रभारी लिलियन मालवीय ने टीम के साथ व्यवस्था संभालते हुए यात्रियों को सुगमता से भगवान भोले के दर्शन करवाए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!