36.3 C
Ratlām
Sunday, June 1, 2025

दीवेल हत्याकांड का खुलासा : सुपारी देने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

दीवेल हत्याकांड का खुलासा : सुपारी देने वाले मास्टर माइंड गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

– सैलाना के तत्कालीन थाना प्रभारी खान ने जांच कर आरोपियों के जुटाए सुराग

रतलाम/सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के ग्राम दीवेल में पांच दिन पूर्व किसान की नृशंस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का मास्टमाइंड  पड़ोसी खेत मालिक विजय सिंह (36) पिता चतर सिंह निवासी ग्राम दीवेल को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि पड़ोसी खेत मालिक विजय सिंह ने तीन हजार रुपए की कॉन्ट्रेक्ट किलिंग का काम फरार आरोपी दीपक पिता गिरधारी सुनेर और जसवंत उर्फ जस्सू दोनों निवासी रतलाम को दिया था। इस हत्याकांड के पीछे सेड़े का विवाद सामने आया है। खास बात यह है कि किसान की नृशंस हत्या के बाद सैलाना थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी अय्यूब खान को जांच में जुटाया गया था। तत्कालीन थाना प्रभारी खान ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों के सुराग तलाश लिए थे।

एसपी अमित कुमार ने गुरुवार को मामले का खुलासा पत्रकार वार्ता आयोजित कर किया। एसपी कुमार ने बताया कि सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम दीवेल निवासी हिम्मतसिंह (47) पिता करणसिंह देवड़ा की शनिवार की सुबह उसके खेत में रक्तरंजित लाश मिली थी। सुबह जब खेत पर हिम्मत सिंह का बड़ा भाई कमल सिंह पहुंचा तब उसे अपने भाई की हत्या की जानकारी मिली थी। एसपी कुमार के अनुसार हिम्मत सिंह का पड़ोसी खेत मालिक आरोपी विजय सिंह से सेड़े (दो खेतों के बीच एक सरकारी रास्ता) की बात को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले पड़ोसी खेत मालिक के परिवार की महिला के साथ भी विवाद की स्थिति बनी थी। हिम्मत सिंह को सबक सिखाने के लिए पड़ोसी खेत मालिक आरोपी विजय सिंह ने फरार दीपक और जसवंत को बुलाया और हत्याकांड को अंजाम देने के लिए 3 हजार रुपए की कॉन्ट्रेक्ट किलिंग (सुपारी) दी थी। रोजमर्रा की तरह रात में खेत पर निगरानी के लिए सोने पहुंचे हिम्मत सिंह पर आरोपियों ने एकजुट होकर हमला कर दिया था। किसान हिम्मत सिंह की नृशंसता पूर्वक हाथ-पैर तोडक़र हत्या करने के बाद सीने पर पत्थर फेंक दिया था। इससे हिम्मत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

तत्कालीन थाना प्रभारी की टीम जुटी रही दिन-रात

किसान की नृशंस हत्या के बाद गांव दीवेल में सननसी फैल गई थी। एसपी कुमार ने मामले में सैलाना के तत्कालीन और वर्तमान बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान के नेतृत्व में हत्याकांड का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया था। धाननोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान के साथ मिलकर थाना प्रभारी खान ने मौके का निरीक्षण किया। शनिवार रात शंका के आधार पर पड़ोसी खेत मालिक विजय सिंह को हिरासत में लेने के लिए पुलिस उसके घर भी पहुंची थी, लेकिन वह वारदात के बाद से घर छोडक़र फरार था। आरोपी विजय सिंह को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपी विजय सिंह ने पुलिस के समक्ष स्वीकारा कि उसने फरार आरोपी दीपक और जसवंत उर्फ जस्सू के साथ मिलकर किसान हिम्मत सिंह की नृशंस हत्या की थी। 

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page