18.3 C
Ratlām

36 लाख की डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़ : कंटेनर में रद्दी के नीचे छिपाया था 1200 किलो नशा

36 लाख की डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़ : कंटेनर में रद्दी के नीचे छिपाया था 1200 किलो नशा

हरियाणा पासिंग कंटेनर के गुप्त केबिन में छिपाकर उज्जैन होकर इंदौर भेजा जा रहा था डोडाचूरा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडाचूरा की तस्करी का पर्दाफाश किया है। जावरा शहर थाना पुलिस ने हरियाणा पासिंग एक कंटेनर से 1200 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्करों ने शक न हो, इसलिए कंटेनर में रद्दी की कतरनों से भराव किया हुआ था। ड्रायवर केबिन के पीछे एक विशेष गुप्त केबिन बनाकर उसमें यह अवैध मादक पदार्थ छिपाया गया था।

एसपी अमित कुमार ने मंगलवार दोपहर कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कंटेनर में डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर जावरा के सर्किट हाउस के सामने खड़े कंटेनर क्रमांक HR 38 X 4627 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर बने गुप्त केबिन से काले और सफेद प्लास्टिक के 60 बोरो में भरा हुआ डोडाचूरा बरामद किया गया। कुल वजन करीब 1200 किलो निकला। पुलिस ने मौके से कंटेनर ड्रायवर और क्लीनर को गिरफ्तार किया।एसपी के मुताबिक आरोपी यह खेप उज्जैन होकर इंदौर ले जा रहे थे। वहां से इसे अन्य किसी प्रदेश में पहुंचाया जाना था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई और किसे सौंपी जानी थी।

 पुलिस ने आरोपी सतविंदर सिंह उर्फ गोपी (34), निवासी गोविंद नगर बलोकी, जिला जालंधर, पंजाब और सुखदेव सिंह (27), निवासी गांव शैरो, तहसील तरणतारण, जिला तरणतारण, पंजाब को गिरफ्तार किया है।  दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस अब इस नेटवर्क के पीछे के अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!