21.5 C
Ratlām

Ratlam : गैस सिलेंडर को लेकर फैली नई अफवाह पर सरकार का स्पष्टीकरण

- कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, उपभोक्ताओं को परेशान करने वालों पर होगी कार्रवाई

domestic gas cylinder in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों अव्यवस्था और कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक अफवाह तेजी से फैली कि यदि उपभोक्ता E-KYC नहीं कराते हैं तो उनका गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। इस पर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार E-KYC केवल उन उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक है, जिनका वेरिफिकेशन अभी तक अधूरा है। जिन ग्राहकों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिनका वेरिफिकेशन लंबित है, वे संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है या जानबूझकर काम में देरी की जाती है, तो इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से करने की सलाह दी गई है।

कालाबाजारी की कोशिश करने वालों पर नजर

पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान-इजराइल तनाव के बीच, गैस सिलेंडर बुकिंग में तकनीकी समस्याएं भी सामने आईं। सर्वर डाउन रहने और समय पर डिलीवरी न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान कालाबाजारी और जमाखोरी की खबरें भी सामने आईं, जिस पर रतलाम (Ratlam) प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। रतलाम (Ratlam) जिला प्रशासन का कहना है कि गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। हालांकि ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग में आ रही दिक्कतों के कारण कृत्रिम संकट की स्थिति बन गई थी। प्रशासन ने ऐसे लोगों पर नजर रखी है जो इस स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं, और उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!