रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम रेल मंडल मुख्यालय में शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार वितरण (डीआरएम अवॉर्ड) समारोह का आयोजन किया गया। इन पुरस्कारों में 50 से अधिक लोगों को डीआरएम विनित गुप्ता ने सम्मानित किया।पावर डिपो रतलाम को सर्वश्रेष्ठ डिपो घोषित किया गया। डिपो का नेतृत्व सीनियर सेक्शन इंजीनियर निशिकांत कुंतल ने किया। इस मौके पर सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सोलंकी, राजेंद्र चौधरी, अनुज शर्मा, वीरेंद्र माथुर, गजेंद्र शर्मा, रामेश्वर अवाना, उज्जवल दुबे, दीपक परमार, जगदीश माली व विकास पाल मौजूद रहे।
इसी तरह श्रेष्ठ कार्य करने पर डीआरएम गुप्ता ने कार्मिक विभाग से हरीश चांदवानी को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में रेल अधिकारियों के अलावा कर्मचारी मौजूद रहे। पीआरओ ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के चलते इस बार ग्रुप अवॉर्ड में से केवल एक ही व्यक्ति को बुलाया गया। इस तरह एनेक्सी हॉल में सीमित संख्या में कार्यक्रम हुआ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


