रतलाम में 3 करोड़ की ड्रग्स जब्त : मुंबई में आरोपियों को देना थी डिलेवरी, मास्टर माइंड रखता था पत्नी और बच्चों को साथ

रतलाम में 3 करोड़ की ड्रग्स जब्त : मुंबई में आरोपियों को देना थी डिलेवरी, मास्टर माइंड रखता था पत्नी और बच्चों को साथ

Advertisements
Advertisements

– कोर्ट ने आरोपियों को 5 दिन के लिए रिमांड पर सौंपा, पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे राज

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले की पुलिस को तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रतलाम पुलिस ने 3 करोड़ रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ दंपती सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि ताल थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रग्स की सप्लाई होने वाली है। पुलिस ने अलर्ट होकर मुखबिर की सूचना पर ताल थाना अंतर्गत दूध तलाई फंटा स्थित यात्री प्रतिक्षालय से दंपती सहित 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर इनके सामान की जांच की। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 करोड़ कीमत की अवैध मादक पदार्थ 3 किलो एमडी और 1 किलो 898 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया। हिरासत में लिए दंपती के साथ दो छोटी बच्चियां भी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तस्कर गिरोह का मास्टर माइंड पत्नी और बच्चों को साथ में इसलिए रखता था ताकि किसी को शंका न हो।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तस्करी का मास्टर माइंड मोहम्मद नदीम (27) पिता मोहम्मद आरिफ शेख, उसकी पत्नी सबा उर्फ फकिरून्निशा (26) पति नदीम शेख दोनों निवासी नई मुंबई (थाना तलोजा), सहित सुल्तान अहमद (27) निवासी मुंबई (थाना मुमरा) एवं सलमान मोहम्मद (23) इकबाल खान निवासी नई मुंबई (कुरला थाना) से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि आरोपियों की जूते-चप्पल की दुकान है और इन्हें महाराष्ट्र के किसी बड़े तस्कर ने कुरियर के तौर पर इस्तेमाल किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जिससे लिया है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की सप्लाई जिस तस्कर के लिए कर रहे थे, वह तस्कर मुंबई से अंतराष्ट्रीय बाजार में इसे बेचने वाला था। पुलिस जिले में गिरफ्तार आरोपियों को मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी सहित महाराष्ट्र के उस तस्कर की तलाश में जुट गई है जिसके कहने पर दंपती सहित चारों आरोपी कुरियर के रूप में काम कर रहे थे।  

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पूर्व में भी आरोपी ले जा चुके मादक पदार्थ की खेप

एसपी कुमार ने सवाल के जवाब में बताया कि मुंबई पुलिस से भी बात कर इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि उक्त गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी महाराष्ट्र के बड़े तस्कर के लिए काम कर चुके हैं और वह एक खेप रतलाम जिले से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई भी कर चुके हैं। उक्त मामले में भी पुलिस को आरोपियों की तलाश है। एसपी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछा जा रहा है कि वह महाराष्ट्र के बड़े तस्कर के संपर्क में कैसे आए थे और कब से यह काम कर रहे हैं।

10 फीसद राशि मेहनताने की लेते थे आरोपी 

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से महाराष्ट्र के मुंबई में बड़ी मात्रा में तस्करी करने वाले गिरफ्तार आरोपी कुरियर के रूप में काम करते हैं। तस्करी के बदले इन्हें कुल  मादक पदार्थ की लागत के एवज में 10 फीसद राशि मिलती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने महाराष्ट्र के तस्कर से कुरियर के रूप में डिलेवरी कराने के लिए 3 करोड़ की मादक पदार्थ के एवज में 30 लाख रुपए की राशि ली थी। पुलिस को चकमा देने के लिए ताल से आरोपी जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने के बजाए नागदा रेलवे स्टेशन पर जाने की फिराक में थे। इसके पूर्व ही इन्हें पुलिस ने ताल थाना अंतर्गत दूध तलाई फंटा स्थित यात्री प्रतिक्षालय से हिरासत में ले लिया था।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!